सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IMDB रेटिंग: दुनिया की सबसे मशहूर सीरीज में से एक बनी 'द फैमिली मैन 2', मनोज बाजपेयी ने साझा किया पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Jun 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee starrer The Family Man 2 became fourth most popular series according to IMDB
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में थिएटर बंद होने के चलते इन दिनों ओटीटी का जादू दर्शकों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। ओटीटी पर मेकर्स एक से बढ़कर एक कंटेंट लेकर आ रहे हैं जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। सिर्फ अंग्रेजी कहानियां ही नहीं बल्कि हिंदी वेब सीरीज को भी दर्शक हाथों हाथ ले रहे हैं। हाल ही में जून के महीने में रिलीज हुई चर्चित सीरीज 'द फैमिली मैन 2' दर्शकों को बहुत पसंद आई। मनोज बाजपेयी और समांथा अक्किनेनी ने अपने अभिनय से दर्शकों को दीवाना बना दिया।इस सीरीज के हर एक किरदार को बहुत पसंद किया गया।



द फैमिली मैन बनी दुनिया की मशहूर वेब सीरीज

बता दें कि पहले सीजन के बाद से जिस तरह से दर्शकों के बीच दूसरे सीजन को लेकर खलबली मची थी ठीक वैसे ही अब इसके तीसरे सीजन की मांग भी होने लगी है। वहीं राज और डीके सीरीज की सफलता देखते हुए तीसरे सीजन की तैयारी में भी जुट गए हैं। सबसे खास बात ये है कि ये दुनिया की सबसे मशहूर सीरीज में से एक बन गई है। आईएमडीबी पर भी इस सीरीज को जबरदस्त रेटिंग दी गई है। इसे लेकर शो के मुख्य कलाकार मनोज बाजपेयी ने एक पोस्ट साझा किया है।

Trending Videos
Manoj Bajpayee starrer The Family Man 2 became fourth most popular series according to IMDB
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दुनिया की सबसे मशहूर वेब सीरीज की लिस्ट में आईएमडीबी ने 'द फैमिली मैन 2' को चौथा स्थान दिया है। अब इस उपलब्धि पर शो के मेकर्स और कलाकार अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में शो के स्टार मनोज बाजपेयी ने इस लिस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें सीरीज चौथे नंबर पर नजर आ रही है। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'लोकी', दूसरे नंबर पर 'स्वीट ट्रूथ' और तीसरे नंबर पर 'मेर ऑफ ईस्टटाउन' शामिल है। अब मनोज बाजपेयी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee starrer The Family Man 2 became fourth most popular series according to IMDB
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फैमिली मैन के दोनों सीजन में मनोज बाजपेयी के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस सीरीज में उन्होंने श्रीकांत तिवारी नाम के एक ऐसे जासूस का किरदार निभाया था जो परिवार और देश की रक्षा की नौकरी के बीच बैलेंस बनाकर चलने की कोशिश करता है। उनके अलावा दूसरे सीजन में साउथ स्टार समांथा ने राजी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया। इन दो कलाकारों के अलावा और भी किरदार बहुत ही मशहूर हुए जैसे जेके, चेल्लम सर और सुचि।

Manoj Bajpayee starrer The Family Man 2 became fourth most popular series according to IMDB
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो सीरीज की सफलता के बाद से राज और डीके तीसरे सीजन को और भी धमाकेदार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि इसके लिए निर्माता निर्देशकों ने बड़ा फैसला किया है। इस नए सीजन के लिए तमिल सिनेमा के स्टार विजय सेतुपति को विलेन के रोल के लिए अप्रोच किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Manoj Bajpayee starrer The Family Man 2 became fourth most popular series according to IMDB
द फैमिली मैन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने सीजन 2 के लिए विजय सेतुपति को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता के कारण फिलहाल इसे करने से मना कर दिया। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अगर विजय इस सीरीज का हिस्सा बनते हैं तो अगला सीजन और भी धमाकेदार होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed