सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेरोजगारों को काम देने में जुटा ये अभिनेता सोनू सूद तो नहीं, लेकिन कोशिशें सोनू सूद से कम भी नहीं

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 12 Aug 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Manoj bajpayee support Shramik Sammaan to generate livelihood & employment With Wife Neha aka Shabana Raza
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुआ लॉकडाउन तो खत्म हो चुका है लेकिन लोगों के सामने रोजगार की एक बड़ी समस्या आ गई है। जिनके पास नौकरियां थीं, वह छूट गई हैं और नई नौकरियां फिलहाल आ नहीं रही हैं। बेरोजगारों को नौकरियां दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के साथ तमाम लोगों ने अलग अलग अभियान शुरू किए हैं। इनमें से कुछ सोशल मीडिया पर इसका बखान कर रहे हैं और कुछ चुपचाप अपने काम में लगे हुए हैं।

Trending Videos
Manoj bajpayee support Shramik Sammaan to generate livelihood & employment With Wife Neha aka Shabana Raza
मनोज बाजपेयी - फोटो : ट्विटर

अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेरोजगारों को दो वक्त की रोटी कमाने लायक नौकरी का जुगाड़ करने में चुपचाप लगे हुए हैं अभिनेता मनोज बाजपेयी। बाजपेयी ने अपनी पत्नी शबाना रजा के साथ मिलकर एक चैरिटेबल ट्रस्ट से हाथ मिलाया है। इस ट्रस्ट के साथ मिलकर उन्होंने एक नए अभियान 'श्रमिक सम्मान' की शुरुआत की है। इसके जरिए वह देश के सभी हिस्सों में कुछ लघु उद्योगों को शुरू करेंगे और बेरोजगारों को रोजगार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj bajpayee support Shramik Sammaan to generate livelihood & employment With Wife Neha aka Shabana Raza
मनोज बाजपेयी पत्नी के साथ - फोटो : ट्विटर

अपने इस अभियान की योजना के बारे में जानकारी देते हुए मनोज ने कहा, 'हमने लगभग 74 प्रोजेक्ट्स का खाका तैयार किया है। प्रवासी मजदूरों के मौजूदा हालात को देखकर हमारा दिल दहल गया है। मुझे बहुत दुख हुआ है। इस दौरान इन सभी मजदूरों का संघर्ष अथाह रहा। इस अभियान से ग्रामीण इलाकों में फैली अव्यवस्था को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी। हम इसके जरिए जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। साथ ही फंड इकट्ठा करने की योजना से भी जुड़े रहेंगे।'

Manoj bajpayee support Shramik Sammaan to generate livelihood & employment With Wife Neha aka Shabana Raza
मनोज बाजपेयी-शबाना रजा 

मनोज की पत्नी शबाना को लगता है कि इन प्रवासी मजदूरों के सिर्फ घर वापस आ जाने से उनकी परेशानियां खत्म नहीं होने वालीं। इसलिए, उन्होंने इस अभियान की शुरुआत बिल्कुल जमीन से जुड़े लोगों के साथ की है। इससे लोगों को भारी मदद मिलने वाली है। मार्च के महीने में देश में जब लॉकडाउन लागू हुआ था तभी से बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होना शुरू हो गई थी। मजदूर अपनी नौकरियां छोड़कर अपने घर लौट रहे थे। अब जब चारों तरफ बेरोजगारी फैल चुकी है तो मनोज ने अपने इस अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Manoj bajpayee support Shramik Sammaan to generate livelihood & employment With Wife Neha aka Shabana Raza
मनोज बाजपेयी

इस अभियान के साथ वह देश के सभी हिस्सों में लोगों के मूल निवास पर ही अलग-अलग उद्योगों का निर्माण करेंगे। अभियान के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार के भागलपुर में तेल निकालने की एक यूनिट की शुरुआत की है। इसके अलावा फरीदाबाद और मुंबई में उन्होंने मास्क बनाने का काम शुरू किया है। इससे महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में तरल साबुन और सैनिटाइजर बनाने की एक यूनिट की शुरुआत हुई है। इसी तरह बांस की चीजें बनाने के लिए हरियाणा में भी उन्होंने काम शुरू किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed