फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Kumar: पीएम के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई ‘उपकार’, मुंबई पहुंचते पहुंचते ट्रेन में ही लिख डाली कहानी

Mon, 24 Jul 2023 03:09 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 24 Jul 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
manoj kumar birthday actor made upkar film suggestion of pm lal bahadur shastri script was written in train
लाल बहादुर शास्त्री, मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार का आज जन्मदिन है। 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे मनोज कुमार आज अपना 86वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिन्दी सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, खासकर देशभक्ति फिल्मों के लिए। इसीलिए मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जब मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' देखी तो वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मनोज कुमार को अपने नारे ‘जय जवान जय किसान’ पर फिल्म बनाने का सुझाव दे डाला।

manoj kumar birthday actor made upkar film suggestion of pm lal bahadur shastri script was written in train
फिल्म शहीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1965 में रिलीज फिल्म 'शहीद' में  मनोज कुमार मशहूर क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे । इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को देखने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर ने मनोज कुमार से लंबी बातचीत की। और, अपने नारे 'जय जवान जय किसान' पर मनोज कुमार को फिल्म बनाने के सुझाव दिए। साल 1965 में भारत पाकिस्तान के युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री  ने यह नारा इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की एक सार्वजनिक सभा में बोला था।


इसे भी पढ़ें- Gadar 2: अनिल शर्मा ने फिल्म ‘पठान’ पर साधा निशाना, बोले, साउथ में फिल्म ने कमाए सिर्फ सवा करोड़ रुपये
 
manoj kumar birthday actor made upkar film suggestion of pm lal bahadur shastri script was written in train
उपकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तत्कालीन प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मनोज कुमार पर उनकी बात असर कर गई। जी न्यूज की चर्चित डॉक्यूसीरीज ‘बॉलीवुड बाजीगर’ के लिए दिए गए इंटरव्यू के दौरान मनोज कुमार कहते हैं, ‘हवाई जहाज में मेरा मन घबराता है और इसीलिए मैं ट्रेन से ही सफर करना पसंद करता हूं। उस दिन मैं दिल्ली स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन में सवार होने से पहले मैंने वही एक रजिस्टर खरीद लिया। दिल्ली से वापस अपने घर पहुंचते पहुंचते मैं फिल्म ‘उपकार’ लिखा चुका था। ये सही बात है कि ये फिल्म मैंने शास्त्रीजी के कहने पर ही लिखी। मैं भी एक फिल्मेमकर होने से पहले देश का किसान ही हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj kumar birthday actor made upkar film suggestion of pm lal bahadur shastri script was written in train
मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'उपकार' में मनोज कुमार ने खुद भारत की भूमिका निभाई थी और फिल्म में एक खास किरदार के लिए मनोज कुमार उनदिनों सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे राजेश खन्ना को लेना चाहते थे। इसी बीच यूनाइटेड प्रोडूसर्स  द्वारा आयोजित आल इंडिया टैलेंट प्रतियोगिता में राजेश खन्ना विजयी घोषित हुए। करार के मुताबिक राजेश खन्ना को इस  फिल्म से हटना पड़ा और उनकी जगह मनोज कुमार ने फिल्म में प्रेम चोपड़ा को ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed