बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार आज यानी 24 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर एक्टर सिनेमा के दीवानों के दिलों पर राज करते हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान मनोज ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। मगर एक्टर ने ज्यादातर देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय से मनोज दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जोश भर देते थे।
Manoj Kumar: हरिकिशन गिरि गोस्वामी ऐसे बने सिनेमा के मनोज कुमार, देशभक्ति फिल्मों से दर्शकों में भरा जोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर शहीद भगत सिंह से काफी प्रभावित हैं। उनसे प्रभावित होकर ही उन्होंने देशभक्ति फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं अभिनेता के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें....
हिंदी सिनेमा में मनोज कुमार के नाम से मशहूर हुए अभिनेता का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था, लेकिन एक्टर बचपन से ही दिलीप कुमार, अशोक कुमार, और कामिनी के फैन थे, उनसे प्रभावित होकर ही उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया। देशभक्ति फिल्मों में उनकी जबर्दस्त एक्टिंग को देखते हुए उन्हें 'भारत कुमार' भी कहा जाता है।
Maniesh Paul: अक्षय कुमार ने अवॉर्ड शो में कर डाली थी मनीष पॉल की बेइज्जती? छलका एक्टर का दर्द!
साल 1957 में आई फिल्म फैशन से मनोज कुमार ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद साल 1965 में आई फिल्म शहीद से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। एक्टर होने के साथ-साथ मनोज एक बेहतरीन निर्देशक और निर्माता भी थे। उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर 'उपकार' बनाई थी। उनकी यह फिल्म 'जय जवान जय किसान' पर आधारित थी।
Jawan New Poster: 'जवान' से एक और किरदार का फर्स्ट लुक जारी, पोस्टर देख गर्म हुआ कयासों का बाजार
अपने करियर के दौरान उन्होंने 'हरियाली और रास्ता', 'वो कौन थी', 'शहीद', 'हिमालय की गोद में' , 'गुमनाम', 'पत्थर के सनम', 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' , 'रोटी कपड़ा' और 'मकान', 'क्रांति' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर को उनकी फिल्म 'उपकार' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
यह भी पढ़ें- Dalip Tahil: आमिर की वजह से दिलीप ताहिल को मिली थी 'हम हैं राही प्यार के', एक्टर ने साझा किया पुराना किस्सा