फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज कुमार के बेटे कुणाल के साथ ठगी, घर बैठे क्रेडिट कार्ड से निकल गए इतने हजार रुपये

Thu, 27 Jun 2019 02:53 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Jun 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar son kunal goswami loses Rs 9000 to online fraud
कुणाल गोस्वामी - फोटो : Twitter

मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। दरअसल एक्टर और प्रोड्यूसर कुणाल गोस्वामी के कार्ड से दो बार फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुए जिसमें उनके साथ करीब 9000 हजार की ठगी हो गई। कुणाल ने मुंबई के जुहू पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। 

Manoj Kumar son kunal goswami loses Rs 9000 to online fraud
कुणाल गोस्वामी

पुलिस ने बैंक की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कुणाल गोस्वामी ने फेसबुक पर मौजूद शूटकेस के एड को देखने के बाद जब उसे खरीदने के लिए लिंक को क्लिक किया तो उनके कार्ड से दो बार में 9000 रुपये का फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुआ।

Manoj Kumar son kunal goswami loses Rs 9000 to online fraud
कुणाल गोस्वामी - फोटो : Twitter

कुणाल ने बताया कि 21 जून को उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार लेनदेन का मेसेज उनके पास आया। पहले मेसेज में 426 यूआन और दूसरे में 483 यूआन खर्च किए गए। इसके बाद कुणाल ने अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत पहचान की चोरी और 66 (D) द्वारा धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Kumar son kunal goswami loses Rs 9000 to online fraud
कुणाल गोस्वामी

मनोज कुमार ने बॉलीवुड में रहकर खूब सोहरत हासिल की। इसीलिए उनके बेटे कुणाल कुमार गोस्वामी ने भी फिल्मों में आने का फैसला लिया। कुणाल गोस्वामी को एक्टिंग विरासत में मिली थी। बचपन से ही वो अपने पिता को एक्टिंग करते हुए देख रहे थे। अपनी निर्देशित फिल्म 'क्रांति' में मनोज कुमार ने कुणाल को भी लिया। इस फिल्म में कुणाल ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया।

विज्ञापन
Manoj Kumar son kunal goswami loses Rs 9000 to online fraud
कुणाल गोस्वामी

स्क्रीन पर कुणाल गोस्वामी का यह पहला एक्सपीरियंस था। इसके बाद कुणाल गोस्वामी ने और भी कई फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी एक्टिंग स्किल्स किसी को रास नहीं आई। शायद इसीलिए कुणाल खुद को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। फिल्मों में ना चल पाने का दुख कुणाल को इस कदर खा गया कि उन्होंने एक्टिंग और फिल्में छोड़कर केटरिंग का बिजनेस खोल लिया और उसी में रम गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed