फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में हार के बाद मनोज तिवारी के पीछे पड़े ट्रोलर्स, 'बुरा समाचार बा' गाना हो रहा वायरल

Tue, 11 Feb 2020 04:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 11 Feb 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari Trolled After Delhi Election Result 2020 Social Media Users Make Fun
मनोज तिवारी - फोटो : ट्विटर

निर्वाचन आयोग के ताजा रुझान के मुताबिक 70 निर्वाचन क्षेत्रों के प्राप्त रुझान के अनुसार आप 62 और भाजपा आठ सीटों पर आगे है। एक बार फिर से दिल्ली में आम आजमी पार्टी की सरकार बनने वाली है। इस बीच 48 सीट लाने का दावा करने वाले मनोज तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल मनोज तिवारी ने अपने एक ट्वीट में लिखा था, ''मेरे इस ट्वीट को संभाल कर रखना। ये सभी एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। बीजेपी 48 सीट लेकर आएगी और सरकार बनाएगी। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना न बनाएं''।  

Manoj Tiwari Trolled After Delhi Election Result 2020 Social Media Users Make Fun
मनोज तिवारी - फोटो : PTI

सोशल मीडिया पर लोग मनोज तिवारी पर मीम्स बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने आम आदमी पार्टी की बढ़त और बीजेपी (BJP) की शिकस्त को लेकर लिखा है- सॉरी रिंकी। अनुभव सिन्हा का ये ट्वीट भी खूब वायरल हो रहा है।

Manoj Tiwari Trolled After Delhi Election Result 2020 Social Media Users Make Fun
मनोज तिवारी - फोटो : social media
वहीं दूसरी तरफ मनोज तिवारी की फिल्म का एक गाना भी खूब शेयर किया जा रहा है। गाने के बोल हैं बुरा समाचार बा...बुरा समाचार बा...दादी से बताय दीहा, मंगरूआ बेमार बा। इस गाने को यूट्यूब पर 30 लाख बार देखा जा चुका है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Tiwari Trolled After Delhi Election Result 2020 Social Media Users Make Fun
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI
 इस गाने में मनोज तिवारी हादसे के शिकार नजर आ रहे हैं और वह अपनी हालत की जानकारी फोन पर अपने घर दे रहे हैं। यह गाना मनोज तिवारी की फिल्म देहाती बाबू का है।
विज्ञापन
Manoj Tiwari Trolled After Delhi Election Result 2020 Social Media Users Make Fun
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

लोग ट्वीट कर मनोज तिवारी के जज्बात शेयर कर रहे हैं। वीडियो में मनोज तिवारी का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'दिल्ली से बोलत बानी.. बुरा समाचार बा। अब जब दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आए रुझानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है तो ट्विटर पर लोग मनोज तिवारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed