फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी है टाइगर पटौदी की लव स्टोरी, शर्मिला के मैदान में आते ही ऐसे करते थे स्वागत

Sun, 22 Sep 2019 06:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Sep 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary his love story with Sharmila Tagore
Mansoor Ali Khan Pataudi - फोटो : Social Media

क्रिकेट के मैदान पर 'टाइगर' कहे जाने वाले मंसूर अली खान की आज पुण्यतिथि है। उनकी जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं रही। हादसे में एक आंख की रोशनी खो जाना, नवाबों वाली शान-शौकत के साथ जिंदगी जीना और अपने दौर की मशहूर अदाकार शर्मिला टैगोर से इश्क लड़ाने के लिए भी वे काफी चर्चित हुए। 

mansoor ali khan pataudi death anniversary his love story with Sharmila Tagore
Mansoor Ali Khan Pataudi - फोटो : Social Media

होते भी क्यों ना, उन दिनों शर्मिला टैगोर की गिनती सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेज में हुआ करती थी। मंसूर अली खान पटौदी के क्रिकेट करियर की कहानी जितनी रोचक है, उतनी ही मजेदार है शर्मिला टैगोर के साथ उनकी मोहब्बत का किस्सा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शर्मिला और मंसूर अली की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। पहली ही मुलाकात में पटौदी शर्मिला टैगोर को दिल दे बैठे, लेकिन मोहब्बत की राह यहां भी कठिन थी, क्योंकि टाइगर पटौदी नवाब खानदान से थे और शर्मिला बॉलीवुड एक्ट्रेस। दोनों के धर्म अलग थे, लेकिन इश्क बदस्तूर जारी था।

mansoor ali khan pataudi death anniversary his love story with Sharmila Tagore
Mansoor Ali Khan Pataudi - फोटो : Social Media

लोगों ने कहा कि यह रिश्ता चलेगा नहीं लेकिन दोनों ने दुनिया को गलत साबित किया और रिश्ता निकाह तक पहुंचा। टाइगर पटौदी और शर्मिला टैगोर के रोमांस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। दरअसल, रिश्ते के शुरुआती दिनों में टाइगर पटौदी ने शर्मिला टैगोर को गिफ्ट में रेफ्रिजरेटर दिया था। इसके अलावा एक किस्सा यह भी मशहूर है कि क्रिकेट के मैदान में मंसूर अली खान शर्मिला टैगोर का स्वागत छक्के से किया करते थे। कहा जाता है कि शर्मिला टैगोर जहां भी बैठती थी, मंसूर अली खान उसी दिशा में छक्का मारा करते थे। शर्मिला को मंसूर से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary his love story with Sharmila Tagore
Mansoor Ali Khan Pataudi - फोटो : Social Media

इतिहासकारों की मानें तो शर्मिला टैगोर को निकाह के लिए भोपाल की आखिरी नवाब और टाइगर पटौदी की मां साजिदा सुल्तान की शर्त माननी पड़ी। जिसके लिए शर्मिला ने बिना सोचे हां कर दी थी। इस्लाम धर्म अपनाकर शर्मिला टैगोर आयशा सुल्तान हो गईं और 27 दिसम्बर साल 1969 में दोनों का निकाह हो गया। शर्मिला के एक्टिंग के प्यार को मंसूर बखूबी समझते थे। तभी तो वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहीं और मंसूर उन्हें पूरा सपोर्ट करते रहे। शर्मिला से मंसूर को तीन बच्चे हुए- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान। सबा अली देश की जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

विज्ञापन
mansoor ali khan pataudi death anniversary his love story with Sharmila Tagore
मंसूर अली खान पटौदी - फोटो : ESPN

मंसूर अली खान ने सिर्फ 20 साल की उम्र में अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 46 टेस्ट और 310 प्रथम श्रेणी मैच खेले। 22 सितंबर 2011 को फेफड़ों के संक्रमण की वजह से 70 साल की उम्र में टाईगर पटौदी का निधन हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed