{"_id":"5dcd8d0e8ebc3e5504063b32","slug":"manushi-chhillar-take-social-work-training-for-her-upcoming-film-prithviraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीराज की 'संयोगिता' बनने से पहले मानुषी छिल्लर ने ली नौ महीने ट्रेनिंग, डायरेक्टर ने खोला ये राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पृथ्वीराज की 'संयोगिता' बनने से पहले मानुषी छिल्लर ने ली नौ महीने ट्रेनिंग, डायरेक्टर ने खोला ये राज
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Manushi Chhillar
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो साल पहले मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर के हिंदी सिनेमा में डेब्यू की सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से इस बात का एलान कर दिया कि मानुषी यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म पृथ्वीराज की हीरोइन के तौर पर बड़े परदे पर कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म में वह पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के रूप में नजर आएंगी। मानुषी छिल्लर का बॉक्स ऑफिस पर पहला मुकाबला अभिनेत्री कंगना रनौत से होगा।
2 of 4
Manushi Chhillar
- फोटो : file photo
निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में काम करने के लिए अक्षय कुमार ने दो साल पहले हां की थी। द्विवेदी कहते हैं, “हम इस फिल्म के लिए एक शानदार और अति आकर्षक भारतीय नायिका की तलाश में रहे हैं क्योंकि संयोगिता सुंदर व्यक्तित्व की मालकिन होने के साथ ही एक मजबूत औऱ आत्मविश्वासी लड़की भी थी। हम किसी ऐसे चेहरे की तलाश में जो संयोगिता के चुंबकीय व्यक्तित्व से मेल खा सके और हमें वह मानुषी में मिला।” संयोगिता को यशराज फिल्म्स की टीम इस फिल्म के लिए पिछले नौ महीने से प्रशिक्षित करती रही है।
3 of 4
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स के साथ करने को लेकर मानुषी कहती हैं, “यशराज फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के लिए चुना जाना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है! मिस इंडिया बनने के बाद मिस वर्ल्ड और अब पहली फिल्म के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट मिलना सब कुछ मेरे जीवन के एक नये और रोमांचक अध्याय की तरह है। राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Manushi Chhillar
- फोटो : file photo
फिल्म पृथ्वीराज के लिए ट्रेनिंग के दौरान मानुषी तमाम सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं। वह देश के तमाम गांवों में महिलाओं के लिए स्वच्छता का संदेश फैलाने का काम करती रहीं हैं। मानुषी पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर हैं। उन्होंने दिग्गज नर्तक राजा और राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। पृथ्वीराज अगले साल दीवाली पर रिलीज होने जा रही है। इसी दिन कंगना रनौत ने अपनी फिल्म धाकड़ भी रिलीज करने का एलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।