{"_id":"5c72c15ebdec22738c0f2858","slug":"manushi-chhillar-to-shift-in-mumbai-to-debut-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई शिफ्ट हुईं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, करने जा रहीं बॉलीवुड में एंट्री?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई शिफ्ट हुईं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, करने जा रहीं बॉलीवुड में एंट्री?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sun, 24 Feb 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वालीं मानुषी छिल्लर अब मुंबई शिफ्ट हो हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के बाद देश मिस वर्ल्ड के ताज के लिए तरस गया था जिसका सपना मानुषी ने पूरा किया था। मानुषी एक एमबीबीएस छात्रा हैं और एक बार फिर वह पढ़ाई के क्षेत्र में वापसी कर चुकी हैं।
2 of 5
Manushi Chhillar
दरअसल, मानुषी का सपना एक डॉक्टर बनने का है और खबर है कि वह अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुंबई शिफ्ट हुई हैं। ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनीपत के बीपीएस गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं मानुषी ने अब मुंबई के एक मेडिकल कॉलेज में माइग्रेशन ले लिया है और वह यहां अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी।
3 of 5
Manushi Chhillar
सूत्रों के मुताबिक मानुषी के मुंबई जाने की वजह उनके पिता का ट्रांसफर है। वहीं, मानुषी को यूनिवर्सिटी ने इसके लिए स्वीकृति दे एनओसी जारी कर दी है। इससे पहले खबर थी कि मानुषी अब बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। क्योंकि मानुषी को कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के साथ देखा गया था। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि फराह उन्हें बॉलीवुड में लांच करने जा रही हैं। लेकिन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
लेकिन अब मानुषी के मुंबई स्थित मेडिकल कॉलेज में माइग्रेट होने के बाद सवाल है कि क्या वह पहले बॉलीवुड से जाने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी या फिलहाल उनका बॉलीवुड में आने का मन नहीं है। वहीं, बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर मिस वर्ल्ड का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
5 of 5
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
हाल ही में जब यूनिवर्सिटी ने मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर को कॉलेज बदलने की एनओसी जारी की थी तो आरोप लगाया गया था कि मेडिकल कॉलेज ने एनओसी देते समय नियमों को ताक पर रख दिया। यही नहीं उसपर आम और खास में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया गया। कहा गया कि साल 2017 में कॉलेज बदलने के लिए एक कश्मीरी छात्रा ने एनओसी मांगी थी, जिस पर आज तक विचार नहीं किया गया, लेकिन मानुषी को यूनिवर्सिटी से केवल 15 दिन में एनओसी जारी कर दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।