फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा जिंदगी में तनाव के चलते सुर्खियों में रहे ये सितारे, ऋतिक रोशन से लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर गिरी गाज

Tue, 08 Dec 2020 04:48 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 08 Dec 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
many bollywood celebrities lived in controversy because of there marriage relations
दिव्या भटनागर और गगन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की कोरोना की चपेट में आकर मौत हो गई। एक्ट्रेस कई दिनों से निमोनिया और हाइपरटेंशन के चलते वेंटिलेटर पर थीं लेकिन सात दिसंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी बीच खबरें आईं कि दिव्या और उनके पति के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे, इसलिए दिव्या स्ट्रेस में थीं। इस इंडस्ट्री में दिव्या अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं थी, जिनके पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे। बॉलीवुड और टीवी में ऐसे कई जोड़े अपने रिश्तों के बनते-बिगड़ने के चलते सुर्खियों में रहे, आइए एक झलक डालते हैं...

many bollywood celebrities lived in controversy because of there marriage relations
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया
बॉलीवुड में सालों तक मेहनत करने के बाद पॉपुलर हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने अभिनय के चलते तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन अपनी पत्नी के साथ रिश्ते ठीक ना होने की वजह से भी नवाजुद्दीन चर्चा में रहते हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का कानूनी नोटिस भेजने के साथ-साथ उन पर और उनके भाई मिन्हाजुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए। 

आलिया का कहना है कि साल 2012 में मिन्हा ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी लेकिन नवाज ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की और अपने भाई का साथ दिया। इसके अलावा भी आलिया ने नवाज के साथ फाइनेंस और निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया।

many bollywood celebrities lived in controversy because of there marriage relations
आमिर-संजीदा - फोटो : Social Media

आमिर अली और संजीदा शेख
एक समय पर टेलीविजन जगत का सबसे पॉपुलर और चाहने वाले कपल में से एक जोड़ी थी आमिर अली और संजीदा शेख की। हालांकि अब ये दोनों एक साल अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान या कंफर्मेशन नहीं दी है। पिछले साल ही आमिर और संजीदा माता-पिता बने थे और उसी साल से संजीदा ने अपनी मां के साथ रहना शुरू कर दिया था। संजीदा ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि अब उनकी बेटी ही उनके जीने का सहारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
many bollywood celebrities lived in controversy because of there marriage relations
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजीव सेन और चारू असोपा
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने साल 2019 में चारू असोपा के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही चारू मुंबई में अकेले रहने लगी थीं और राजीव उन्हें मुंबई में अकेला छो़ड़कर दिल्ली आ गए थे। इसके बाद चारू ने सोशल मीडिया पर अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही नोकझोंक को लेकर कुछ पोस्ट की। हालांकि कुछ महीने बाद दोनों एक बार फिर साथ रहना शुरू कर दिए थे। 

विज्ञापन
many bollywood celebrities lived in controversy because of there marriage relations
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। आज तक दोनों के अलग होने का कोई आधिकारिक कारण तो नहीं पता चल सका लेकिन लोग ऐसे कयास लगाए जाते हैं कि मलाइका, अरबाज के लगातार असफल होने से परेशान थीं। इसके अलावा मलाइका की सलमान खान और उनके परिवार से भी अनबन रहती थी। सलमान अक्सर मलाइका के लाइफस्टाइल पर सवाल उठाया करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed