सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

5 साल जेल में रहने के बाद संजय दत्त की कैसी हो गई थी हालत, पत्नी मान्यता ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Sep 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Manyata Dutt says Sanjay Dutt was disturbed Sunil Dutt did not live to hear he was not terrorist
Sanjay Dutt and Manyata Dutt - फोटो : file photo

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने सिनेमाजगत में जितनी शोहरत हासिल की उतना ही उनका नाता विवादों से भी रहा। अफेयर से लेकर नशे की लत इन सभी चीजों से संजय दत्त का नाम जुड़ा। संजय दत्त के लिए सबसे मुश्किल वक्त साल 1993 का था जब उन्हें पुलिस ने मुंबई ब्लास्ट मामले में टाडा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। बाद में संजय को टाडा एक्ट से मुक्त कर दिया गया और आर्म्स एक्ट के तहत उन्हें पांच साल जेल की सजा काटी। इस मुश्किल वक्त में संजय दत्त का परिवार उनके साथ हमेशा खड़ा रहा। खासतौर पर संजय दत्त की पत्नी मान्यता। हाल ही में मान्यता दत्त ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इन सबकी वजह से अभिनेता की हालत कैसी हो गई थी।

Trending Videos
Manyata Dutt says Sanjay Dutt was disturbed Sunil Dutt did not live to hear he was not terrorist
Sanjay and manyata - फोटो : file photo

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया। मान्यता ने कहा- 'पहले वह इस बात से परेशान रहते थे क्योंकि कोर्ट ने टाडा से मुक्त किया तो यह देखने के लिए उनके पिता जिंदा नहीं थे। इस आरोप ने उनके परिवार की छवि खराब की थी और पिता को कई साल तक परेशान किया।' इस पर संजय दत्त ने कहा- 'काले बादल छट गए हैं, मैं अब सुकून में हूं। ऋषि कपूर सर की तरह फिल्म के सेट पर सबसे खुश रहता हूं। मैं वह काम कर सकता हूं जो करना चाहता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manyata Dutt says Sanjay Dutt was disturbed Sunil Dutt did not live to hear he was not terrorist
Sanjay Dutt, Manyata Dutt - फोटो : instagram

आर्म्स एक्ट के तहत पांच साल की सजा काटने के बाद संजय दत्त 25 फरवरी 2016 को बाहर आ गए थे। उस वक्त संजय ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था- '23 साल से जिस आजादी के लिए तरस रहा था यह वही आजादी है। मेरी सभी से छोटी सी प्रार्थना है कि मैं आतंकवादी नहीं हूं, देशभक्त हूं। टाडा कोर्ट से बरी होकर निकला था। मैं आर्म्स एक्ट में दोषी करार हुआ था।' 
 

Manyata Dutt says Sanjay Dutt was disturbed Sunil Dutt did not live to hear he was not terrorist
sanju film - फोटो : file photo

संजय दत्त की निजी जिंदगी के ऊपर बायोपिक भी बनी जिसका नाम 'संजू' है। 'संजू' फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। इस फिल्म में रणबीर के अभिनय की बहुत तारीफ हुई साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को मालामाल कर दिया था। यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही 'प्रस्थानम' फिल्म में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:- पत्नी मान्यता को छोड़ इस लड़की के प्यार में डूबे संजय, कैमरे पर 'आई लव यू' बोलते पकड़े गए रंगे हाथ

विज्ञापन
Manyata Dutt says Sanjay Dutt was disturbed Sunil Dutt did not live to hear he was not terrorist
Sanjay Dutt - फोटो : instagram

इस बीच संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संजय किसी लड़की से फोन पर चोरी छिपे प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। संजय दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खास बात है कि इस वीडियो में संजय जिस लड़की के प्यार में डूबे हुए हैं उसका नाम पूजा है। इस वीडियो को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में संजय दत्त पूजा से 'आई लव यू' कहते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Munnabhai bhi betaab hai to meet his #DreamGirl! Just 4 days to go! #TeraKoTeri #DreamGirl releases on 13th September. @duttsanjay @ayushmannk @nushratbharucha @shobha9168 @ruchikaakapoor @writerraj #AnnuKapoor @nowitsabhi #VijayRaaz @oyemanjot @rajbhansali92 @EkThapaTiger @thinkinkstudioindia @akshat_r_saluja @nirmaand @balajimotionpictures @ZeeMusicCompany @ZeeStudiosint #DreamGirl #DreamGirlOn13thSep #13komainteri SANJU SIR ROCKSSSS

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed