सब्सक्राइब करें

पत्नी मान्यता को छोड़ इस लड़की के प्यार में डूबे संजय, कैमरे पर 'आई लव यू' बोलते पकड़े गए रंगे हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 10 Sep 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt caught red handed flirting with Dream Girl Pooja video viral
Sanjay Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों एक वीडियो की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस वीडियो में संजय किसी लड़की से फोन पर चोरी छिपे प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। संजय दत्त का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खास बात है कि इस वीडियो में संजय जिस लड़की के प्यार में डूबे हुए हैं उसका नाम पूजा है। 

Trending Videos
Sanjay Dutt caught red handed flirting with Dream Girl Pooja video viral
Sanjay Dutt - फोटो : instagram

संजय दत्त (Sanjay Dutt) का प्यार के इजहार करने वाला वीडियो एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। एकता कपूर ने लिखा- 'मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।' इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं। संजय लड़की से कहते हैं कि 'पूजा कब मिल रही हो..पक्का ना 13 तारीख को।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt caught red handed flirting with Dream Girl Pooja video viral
ड्रीमगर्ल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद संजय पूजा को फोन पर 'आई लव यू' कहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह पूजा कौन हैं? दरअसल, आयुष्मान खुराना 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में पूजा नाम की लड़की का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर ने यह नया तरीका निकाला है। 'ड्रीम गर्ल' फिल्म में आयुष्मान मर्दो से महिलाओं की आवाज में बात करते हुए नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Munnabhai bhi betaab hai to meet his #DreamGirl! Just 4 days to go! #TeraKoTeri #DreamGirl releases on 13th September. @duttsanjay @ayushmannk @nushratbharucha @shobha9168 @ruchikaakapoor @writerraj #AnnuKapoor @nowitsabhi #VijayRaaz @oyemanjot @rajbhansali92 @EkThapaTiger @thinkinkstudioindia @akshat_r_saluja @nirmaand @balajimotionpictures @ZeeMusicCompany @ZeeStudiosint #DreamGirl #DreamGirlOn13thSep #13komainteri SANJU SIR ROCKSSSS

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

Sanjay Dutt caught red handed flirting with Dream Girl Pooja video viral
Ekta Kapoor - फोटो : Instagram

'ड्रीम गर्ल' फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। जब एकता कपूर से पूछा गया कि इस रोल के लिए आयुष्मान को क्यों चुना गया तो उन्होंने कुछ यूं जवाब दिया। एकता कपूर ने कहा- 'जब फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुई। मैं केवल एक ही एक्टर को जानती थी जो अपनी आवाज को बहुत अच्छे से बदल सकता था और वो थे आयुष्मान खुराना। मुझे यकीन था कि आयुष्मान इस कहानी पर दांव लगाएंगे और ये नहीं देखेंगे कि यह कितनी बड़ी फिल्म है या निर्देशक का पिछला काम कैसा था।' 

विज्ञापन
Sanjay Dutt caught red handed flirting with Dream Girl Pooja video viral
Sanjay Dutt - फोटो : amar ujala mumbai

'ड्रीम गर्ल' फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। आपको बता दें, संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'प्रस्थानम' फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन देवा कट्टा ने किया है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें- संजू बाबा के साथ इसलिए जैकी श्रॉफ ने की प्रस्थानम, बेटे टाइगर को लेकर कह दी ये बड़ी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed