प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर आने के बाद एक बार फिर से जायरा वसीम चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म में जायरा प्रियंका और फरहान अख्तर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग जायरा ने सिनेमाजगत छोड़ने के एलान के पहले ही खत्म कर दी थी। फिल्म के ट्रेलर में जायरा को देखकर यूजर्स भड़क गए और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
जायरा वसीम को 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर में देख भड़के यूजर्स, बोले- 'अब इसका धर्म कहां है?'
एक यूजर ने लिखा- 'यह वही जायरा वसीम हैं जिसने कहा था कि फिल्मों में काम करने से अल्लाह से दूर हो रही हूं। अब वह फिर से फिल्मों में वापस आ गई। क्या यह पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। अब इसका इस्लाम कहां है?' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'जायरा वसीम वही अभिनेत्री हैं जिसने सिनेमाजगत छोड़ने का एलान करते समय कितना नाटक किया था। जायरा ने उस वक्त कहा था- यह मेरा और अल्लाह का रिश्ता खराब कर रहा है। लोगों का ध्यान खींचने के लिए बहुत ही खराब पब्लिसिटी स्टंट है।'
That is same @ZairaWasimmm who once said that #Allah doesn't allow me to be in the films. Now she is back in this film.
#ZairaWasim is the same actress who created a drama of leaving bollywood saying "It has disturbed my relationship with Allah!"
Isn't that was a publicity stunt ?
Where is her Islam Now? 😁#TheSkyIsPinkTrailer #ZairaWasim #Islam #Muslim
What an opportunist! Cheap attention seeking stunt, hogging the limelight. https://t.co/GkMI8FJd9v
तीसरे यूजर ने लिखा- 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मैं इस फिल्म को नहीं देखूंगा क्योंकि इसमें जिहादी जायरा वसीम है।' एक और यूजर ने लिखा- 'प्रियंका मुझे माफ कर दो लेकिन यह फिल्म फ्लॉप होने वाली है वो भी सिर्फ जायरा वसीम की वजह से। मेरे अनुसार उसे किसी भी फिल्म में नहीं होना चाहिए। मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन आपने ऐसा कैसे किया? जायरा को फिल्म से बाहर कर दो अगर कर सकती हो तो।'
#TheSkyIsPinkTrailer is Out.
M sorry to say but Priyanka but this film is going to be a flop just bcz of #ZairaWasim. She doesn't deserve to be in any show business according to me and herself also.
But I'm not going to watch this because of jihadi Zaira Wasim.😡😡
Are you Going to watch this Movie???????👇👇👇👇#TheSkyIsPinkTrailer #ZairaWasim #FarhanAkhtar #PriyankaChopra
I respected u soo much, how could you do this. Kick #ZairaWasim out if can or ask her to answer her actions.
आपको बता दें, 30 जून को जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत छोड़ने का एलान किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।'
जायरा ने आगे लिखा था- 'अभिनेत्री बनने की वजह से इस्लाम से दूर होती जा रही हूं। मैं इस फील्ड से रिश्ता तोड़ रही हूं। मैंने सोच-समझकर यह फैसला किया है।' जायरा के इस एलान के बाद कई लोगों ने उनके इस फैसले पर सवाल भी उठाए थे। इसमें सिनेमाजगत की हस्तियां भी शामिल थी। आपको बता दें, जायरा वसीम ने सिनेमाजगत में 'दंगल' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आई थीं। 'द स्काई इज पिंक' जायरा की तीसरी और आखिरी फिल्म है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें:- जायरा वसीम की आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर रिलीज, प्रियंका चोपड़ा कर रहीं वापसी
