सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बप्पा के साथ मान्यता दत्त की तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाईं त्रिशाला, किया प्यार भरा कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 03 Sep 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Manyata Dutt shared picture with Ganpati Trishala dutt comment on it
Manyata Dutt and Trishala Dutt - फोटो : instagram

मान्यता दत्त (Manyata Dutt) त्रिशाला दत्त (Trishala Dutt) की सौतेली मां हैं। इसके बावजूद दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत है और दोनों एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड साझा करती हैं। गणपति उत्सव के दौरान कई सितारे अपने घर बप्पा को लेकर आए। इस कड़ी में संजय दत्त का भी नाम शामिल है। संजय दत्त भी अपने घर विघ्नहर्ता को लाए। बप्पा के साथ मान्यता ने एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को देखते ही त्रिशाला खुद को रोक नहीं पाईं और प्यार भरा कमेंट कर दिया।

Trending Videos
Manyata Dutt shared picture with Ganpati Trishala dutt comment on it
Manyata Dutt - फोटो : instagram

मान्यता ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वह नीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। तस्वीर में बप्पा नजर आ रहे हैं। बप्पा के चारों ओर की सजावट बेहद सुंदर हैं। मान्यता ने बप्पा के साथ खींची गई इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया। मान्यता ने लिखा- 'भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। आपकी जिंदगी प्यार, शांति और खुशियों से भर जाए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

May the blessings of Shri Ganesha be with you and your family forever... may your lives be filled with love peace and happiness 🙏 #ganeshchaturthi #love #grace #positivity #dutts #festivalglam #prassthanam #beautifullife #thankyougod🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Manyata Dutt shared picture with Ganpati Trishala dutt comment on it
manisha koirala - फोटो : file photo

मान्यता की इस तस्वीर पर यूजर्स के अलावा फिल्मी सितारे भी कमेंट करने लगे। मनीषा कोइराला ने लिखा- 'Gorgeous' तो वहीं त्रिशाला ने भी कमेंट कर दिया। त्रिशाला ने मान्यता की तस्वीर पर दिल वाला इमोजी बनाया। त्रिशाला का मान्यता की तस्वीर पर किया गया कमेंट वायरल हो रहा है। आपको बता दें, गणपति उत्सव के दौरान फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर पारंपरिक परिधान में तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 

Manyata Dutt shared picture with Ganpati Trishala dutt comment on it
त्रिशाला और संजय दत्त - फोटो : file photo

त्रिशाला संजय दत्त और ऋचा शर्मा की बेटी हैं। त्रिशाला विदेश में ही रहती हैं। हाल ही में त्रिशाला के ब्वॉयफ्रेंड का निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद त्रिशाला ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। त्रिशाला ने लिखा था- 'मेरा दिल टूट गया। मुझे प्यार करने, प्रोटेक्ट और मेरा ख्याल रखने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे जिंदगी में इतना खुश रखा है जितना मैं पहले कभी नहीं हुई। तुम से मिलकर मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की बन गई। तुम हमेशा मेरे अंदर जिंदा रहोगे।'

विज्ञापन
Manyata Dutt shared picture with Ganpati Trishala dutt comment on it
Trishala Dutt with Boyfriend - फोटो : instagram

त्रिशाला अक्सर ब्वॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। इसके साथ ही भावुक कैप्शन भी लिखती हैं। कुछ दिन पहले त्रिशाला ने ब्वायफ्रेंड के साथ तस्वीर साझा की थी। त्रिशाला ब्वॉयफ्रेंड को बहुत याद करती हैं और अक्सर अपनी भावुक पोस्ट लिखती रहती हैं। एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए त्रिशाला ने लिखा था- 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। बहुत मिस करती हूं।' 

यह भी पढ़ें:- संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की सेल्फी, सौतेली बेटी त्रिशाला ने किया ये कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed