सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कैंसर से जंग जीतने के बाद पूजा करते दिखे संजय दत्त, पत्नी मान्यता ने कहा- 'आप ही मेरे राम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 25 Oct 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Manyata Dutt shared Sanjay Dutt worship video called him her ram
संजय दत्त - फोटो : instagram: maanayata

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने कैंसर जैसी जानलेना बीमारी को हाल ही में मात दे दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब कैंसर से जंग जीतने के बाद संजय दत्त अपने परिवार के साथ खुशियों के पल बिता रहे हैं। वहीं इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें संजय दत्त पूजा करते हुए दिखाई दिए हैं। 

Trending Videos
Manyata Dutt shared Sanjay Dutt worship video called him her ram
संजय दत्त - फोटो : instagram/duttsanjay

संजय दत्त के पूजा करते हुए वीडियो को उनकी पत्नी मान्यता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। मान्यता दत्त सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह लगातार इसके जरिए संजय दत्त की तबीयत के बारे में उनके फैंस को जानकारी दे रही थीं। मान्यता दत्त ने संजय दत्त के वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उनके लिए खास पोस्ट भी लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manyata Dutt shared Sanjay Dutt worship video called him her ram
संजय दत्त और मान्यता दत्त दुबई रवाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मान्यता दत्त ने अपनी पोस्ट में संजय दत्त को अपना राम बताया है। वीडियो में संजय दत्त भगवान के सामने आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ मान्यता दत्त ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इस दशहरा को मैं एक ऐसे शख्स के लिए समर्पित करना चाहती हूं जो न केवल मेरे लिए बल्कि कई अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा रहे हैं। जिंदगी ने उन्हें बहुत सी मुश्किलें दी हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा धैर्य, अनुग्रह और प्रेम के साथ संघर्ष किया है।'

Manyata Dutt shared Sanjay Dutt worship video called him her ram
संजय दत्त - फोटो : Twitter

मान्यता दत्त ने पोस्ट में आगे लिखा, 'और जब हमें लगने लगा कि आखिरकार हमारे पास शांति आ गई है तो जिंदगी ने एक और चुनौती दे दी थी। आज उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि एक सकारात्मक दिमाग जीत सकता है। मुश्किल परिस्थितियों को लचीलापन और साहस से जीता जा सकता है। सच में संजू जैसा कोई नहीं है। आपने मुझे सिखाया कि जब हालात कठिन हो जाते हैं तो मजबूत इरादों वाला इंसान और मजबूत हो जाता है। आप मेरी ताकत, मेरा गौरव, मेरे राम हो।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dedicating this Dusshera to someone who has been such an inspiration not only to me, but to so many others. Life has thrown many difficulties at him, but he has always fought back with patience, grace and love. And when we thought we finally had peace, life threw yet another challenge. Today he has once again proven that a positive mind can win and conquer the worst situation with resilience and courage! There is truly no one like you Sanju, you taught me when the going gets tough, only the tough gets going. You are my strength, my pride, My Ram!! #vijayadashami bhava!! Wishing everyone peace and prosperity #love #grace #positivity #dutts #beautifullife #thankyougod 🙏

A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on

विज्ञापन
Manyata Dutt shared Sanjay Dutt worship video called him her ram
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर संजय दत्त का आरती करता हुआ वीडियो और मान्यता दत्त का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस भी उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त पिछले कुछ समय से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने कुछ महीने पहले एक बयान जारी करके दी थी। फिलहाल संजय दत्त पूरी तरह के ठीक हो चुके हैं। 

पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हर्षवर्धन राणे, चार दिनों तक आईसीयू में होना पड़ा भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed