मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना उन्हें महंगा पड़ गया है। वह पुलिस के चंगुल में बुरी तरह फंसती नजर आ रही हैं। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद केतकी को अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के बाद ठाणे पुलिस ने उन्हें पिछले शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था।
Ketaki Chitale: क्या अभी और बढ़ने वाली हैं केतकी चितले की मुसीबतें? 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को ठाणे अपराध शाखा के अधिकारियों ने चितले को एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिन्होंने केतकी को मजिस्ट्रेट की हिरासत में भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यहां दर्ज मामले की जांच पूरी कर ली है। पुणे साइबर पुलिस ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार को पुणे साइबर पुलिस ने कहा कि वे ठाणे पुलिस के साथ चितले की रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद अभिनेत्री की हिरासत की मांग करेंगे। इससे पहले ऑनलाइन पोस्ट के संबंध में अभिनेत्री के खिलाफ मुंबई, अकोला, धुले में भी केस रजिस्टर किए गए।
Maharashtra | Thane court sends Marathi actress Ketaki Chitale for 14-day judicial custody after police custody ended.
— ANI (@ANI) May 18, 2022
She was arrested on May 15 for allegedly sharing a derogatory post on FB against NCP chief Sharad Pawar
पुलिस ने कहा कि इन पुलिस स्टेशनों में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 500 (मानहानि), 501 (मानहानि के लिए जाने जाने वाले मामले को छापना), 505 (2) (नफरत फैलाने वाले किसी भी ऐसे बयान को बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) और 153 ए (लोगों के बीच असामंजस्य फैलाना) आदि शामिल हैं। बता दें कि केतकी की पोस्ट में लिखा था, 'नरक तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम ब्राह्मणों से नफरत करते हो।' उनकी इस पोस्ट को लेकर राकांपा के कार्यकर्ताओं का गुस्सा खत्म नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में राकांपा की मजबूत पकड़ है। उनकी पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सत्ता की साझीदार है।
काटने पड़ सकते हैं अदालत के चक्कर?
अपने एफबी पोस्ट को लेकर केतकी जिस तरह घिर रही हैं, उसे देखकर लग रहा है कि उन्हें अभी अदालत के चक्कर काटने पड़े सकते हैं। बता दें कि केतकी ने छोटे पर्दे के टीवी शो 'तुझ में ब्रेकअप' में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इससे उन्हें अच्छी पहचान मिली।