फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tabu Movie Characters: 'भूल भुलैया 2' से पहले इन किरदारों में नजर आ चुकी हैं तब्बू, कभी पुलिसवाली तो कभी आतंकी बन पड़ीं भारी

Wed, 18 May 2022 01:51 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 18 May 2022 01:51 PM IST
विज्ञापन
Actress Tabu character in films before  Bhool Bhulaiyaa 2  like drishyam golmaal again  jaal the trap, andhadhun
तब्बू की फिल्मों के किरदार - फोटो : social media

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा तब्बू ने अपने करियर में कई शानदार किरदार अदा किए हैं। अब वह जल्दी ही फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में तब्बू डरी-सहमी नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री तब्बू ने अपने करियर में कई दमदार किरदार अदा किए हैं। वह पुलिस से लेकर विलेन तक की भूमिका में दिखाई दे चुकी हैं। तो चलिए जान जानेंगे उनके कुछ ऐसे ही किरदारों के बारे में।

Actress Tabu character in films before  Bhool Bhulaiyaa 2  like drishyam golmaal again  jaal the trap, andhadhun
गोल माल अगेन में तब्बू का किरदार - फोटो : social media

गोलमाल अगेन (2017)
फिल्म भूल भुलैया 2 में तब्बू भूतों के बीच फंसी हुई दिखाई देने वाली हैं जबकि इससे पहले फिल्म 'गोल माल अगेन' में अभिनेत्री तब्बू ने अन्ना मैथ्यू का किरदार अदा किया था, जो आत्माओं से बात कर सकती है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा खुशी के किरदार में थीं, जिसकी हत्या कर दी जाती है लेकिन उसकी आत्मा भटकती है और तब तब्बू की एंट्री होती है।

Actress Tabu character in films before  Bhool Bhulaiyaa 2  like drishyam golmaal again  jaal the trap, andhadhun
दृश्यम - फोटो : social media

दृश्यम (2015)
फिल्म दृश्यम में तब्बू ने आईजी मीरा देव का किरदार अदा किया था, जिसका बेटा एक दिन अचानक लापता हो जाता है। अपने बेटे को ढूंढने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म में अजय देवगन, अभिनेत्री श्रेया, मृणाल जाधव और इशिता दत्ता मुख्य किरदारों में थे, जिनके ऊपर मीरा देव के बेटे को गायब करने का शक है। इस फिल्म में तब्बू का मां के साथ ही एक तेज तर्रार पुलिस वाली का रूप भी दिखाई दिया था। सच उगलवाने के लिए विजय सालगांवकर (अजय देवगन) के परिवार को टॉर्चर भी देती है। इस फिल्म का पार्ट 2 भी आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Tabu character in films before  Bhool Bhulaiyaa 2  like drishyam golmaal again  jaal the trap, andhadhun
तब्बू के नकारात्मक किरदार - फोटो : social media

अंधाधुन (2018)/जाल द ट्रैप (2003)
फिल्म 'अंधाधुन' में तब्बू ने एक नायिका की नहीं बल्कि खलनायिका की भूमिका अदा की थी और इसे भी उन्होंने बखूबी अदा किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में थे। यह एक क्राइम थ्रिलर थी। इससे पहले भी तब्बू नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सनी देओल स्टारर फिल्म में एक टेररिस्ट की भूमिका अदा की थी।

विज्ञापन
Actress Tabu character in films before  Bhool Bhulaiyaa 2  like drishyam golmaal again  jaal the trap, andhadhun
हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

हैदर (2014)
साल 2014 में आयी फिल्म हैदर में तब्बू ने शाहिद कपूर की मां 'गजाला' का किरदार अदा किया था। तब्बू ने इस किरदार में सबको चौंका दिया था। इस फिल्म के लिए तब्बू के खूब सराहना मिली और साथ ही उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed