फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: कान 2022 के लुक के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- 'चुड़ैल लग रही हो'

Wed, 18 May 2022 01:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 May 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: Actress Getting Trolled for her makeup, netizens says desi Julia Fox
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 'कान फिल्म फेस्टिवल' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनके लुक और ड्रेसेज की चर्चा हो रही है। वहीं, अपने मेकअप को लेकर दीपिका ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कान में दीपिका की साड़ियों के चयन से नेटिजन्स बेहद प्रभावित हैं, मगर उनके मेकअप को लेकर वह भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। कुछ ने तो दीपिका को 'देसी जूलिया फॉक्स' कह डाला है। बता दें कि जूलिया फॉक्स इटैलिटन-अमेरिकन मॉडल और अभिनेत्री हैं।

Deepika Padukone Cannes 2022 Look: Actress Getting Trolled for her makeup, netizens says desi Julia Fox
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सब्यसाची की साड़ी से लूट ली थी महफिल
बता दें कि दीपिका ने मंगलवार को कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की बंगाल टाइगर साड़ी पहनकर महफिल लूट ली थी। मगर अपने मेकअप को लेकर अब वह ट्रोल्स के निशाने पर हैं। आपको बता दें कि दीपिका कान में बतौर ज्यूरी सदस्य शिरकत कर रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

Deepika Padukone Cannes 2022 Look: Actress Getting Trolled for her makeup, netizens says desi Julia Fox
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

आईशैडो और काजल पर उठाए सवाल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'साड़ी की एक कहानी है, जिसे कहना मैं कभी बंद नहीं करूंगी।' उन्होंने आगे लिखा, 'सब्यसाची मुखर्जी कहते हैं कि दुनिया में कौन-सी जगह है, इससे फर्क नहीं पड़ा। साड़ी का अपनी एक खास जगह है। उनकी इस बात से मैं सहमत हूं।' फैंस को भी दीपिका का साड़ी से प्यार अच्छा लगा। मगर उनका मेकअप कुछ यूजर को जरा भी रास नहीं आया। एक फैन ने उनके आईशैडो पर सवाल उठा दिया और रोने वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं ऋचा नाम की एक यूजर ने कमेंट किया, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे आपका लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया, इससे और बेहतर होना चाहिए था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ भी नया नहीं है। पिछले कुछ सालों से आप सभी एक जैसा कलेक्शन पहन रहे हो।'  एक ने लिखा, 'गलती से काजल कुछ ज्यादा लग गया और फिर यह ख्याल आया कि अब इसका ही कुछ डिजाइन बनाऊंगी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पूरी चुड़ैल लग रही, काली घाटी की रानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Cannes 2022 Look: Actress Getting Trolled for her makeup, netizens says desi Julia Fox
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

स्नैपचैट फिल्टर से कर दी तुलना
कुछ ट्रोल्स ने दीपिका के लुक की तुलना इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के फिल्टर से कर डाली। एक यूजर ने लिखा, 'लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है। मुझे दीपिका और सब्यसाची दोनों पसंद हैं, लेकिन मेकअप बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।' हालांकि कुछ यूजर दीपिका की तरफदारी करते नजर आए। एक ने लिखा, 'दापिका आपने दुनियाभर में हमें गौरवान्वित किया है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed