सब्सक्राइब करें

मंडे टेस्ट में पास या फेल 'मर्दानी 3'? जानें रानी मुखर्जी की फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Feb 2026 09:23 PM IST
सार

Mardaani 3 Box Office Collection: फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है?

विज्ञापन
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4 Abhiraj Minawala Aditya Chopra film rani mukerji
फिल्म 'मर्दानी 3' कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'बॉर्डर 2' से है। 'मर्दानी 3', 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज सोमवार को फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Trending Videos
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4 Abhiraj Minawala Aditya Chopra film rani mukerji
मर्दानी 3 - फोटो : X

'मर्दानी 3' का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौटी हैं। निर्देशन अभिराज मीनावाला की इस फिल्म में रानी मुखर्जी गुमशुदा बच्चियों को खोजने के मिशन पर हैं। 'मर्दानी 3' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4 Abhiraj Minawala Aditya Chopra film rani mukerji
मर्दानी 3 - फोटो : यूट्यूब

वीकेंड का मिला फायदा
यशराज फिल्म्स की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' की तीसरी किस्त को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। दूसरे दिन शनिवार को 'मर्दानी 3' ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि रविवार को 'मर्दानी 3' ने शनिवार के मुकाबले ज्यादा कलेक्शन किया। इस फिल्म ने रविवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

Mardaani 3 Box Office Collection Day 4 Abhiraj Minawala Aditya Chopra film rani mukerji
मर्दानी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

आज सोमवार का कलेक्शन
आज सोमवार को रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' ने पहले सभी दिनों के मुकाबले काफी कम कारोबार किया है। आज सोमवार को चौथे दिन इस फिल्म ने 1.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। अभी तक बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने चार दिनों में कुल मिलाकर 18.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4 Abhiraj Minawala Aditya Chopra film rani mukerji
'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन की बात करें तो आज सोमवार को 11वें दिन सनी देओल की इस फिल्म ने 3.88 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'बॉर्डर 2' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 279.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वैसे देखा जाए तो यह आंकड़ा 'मर्दानी 3' के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का टीजर कब होगा रिलीज? आदित्य धर ने रणवीर सिंह की फिल्म के बारे में पोस्ट शेयर कर दी अहम जानकारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed