{"_id":"5cb95723bdec22145545053d","slug":"marvel-has-not-been-talking-to-priyanka-chopra-right-not-will-decide-after-avengers-endgame","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मार्वेल स्टूडियोज में प्रियंका की एंट्री पर लगा ब्रेक, सलमान की लोकप्रियता का उठा सकते हैं फायदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मार्वेल स्टूडियोज में प्रियंका की एंट्री पर लगा ब्रेक, सलमान की लोकप्रियता का उठा सकते हैं फायदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka and salman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा पर हाल फिलहाल मार्वेल स्टूडियोज की मेहरबानी नहीं होने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा की अपने ही देश में लगातार गिरती लोकप्रियता उनकी एवेंजर बनने की मुहिम में सबसे बड़ा रोड़ा बनती दिख रही है।
2 of 6
priyanka chopra
फिल्म एवेंजर्स सीरीज के निर्देशक जो रूसो जब भारत आए थे तो एक खबर बहुत तेजी से उड़ी की मार्वेल स्टूडियो ने अपनी अगली फिल्म में हिंदी सिनेमा में तेजी से अपना वजूद खो रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी एवेंजर बनाने का फैसला किया है। लेकिन, अमर उजाला की मार्वेल स्टूडियोज के प्रेसीडेंट केविन फैजी से सियोल, दक्षिण कोरिया में हुई खास मुलाकात में ये बुलबुला फूट गया है।
3 of 6
avengers endgame
- फोटो : social media
केविन फैजी कहते हैं, ‘मार्वेल कॉमिक्स के किरदार कमाला खान को बड़े परदे पर लाने की फिलहाल कोई तैयारी नहीं है, इस बारे में बातें जरूर चल रही हैं, लेकिन एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म एंडगेम की रिलीज के बाद ही हम इस बारे में कुछ फैसला करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
मुंबई में अमर उजाला ने इस बारे में तहकीकात की तो पता चला कि खुद प्रियंका चोपड़ा की मार्केटिंग टीम ने इस बारे में मार्वेल स्टूडियोज से संपर्क साधा था और उनके लॉस एंजिलिस स्थित एजेंट ने इस बारे में मार्वेल के अधिकारियों से मुलाकात भी की है। पर, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान
- फोटो : Facebook
मार्वेल दरअसल प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा सलमान खान में रुचि ले रहा है। मार्वेल की रिसर्च टीम ने जो आंकड़े जुटाए हैं, उनके मुताबिक भारत में अगर किसी अभिनेता या अभिनेत्री की लोकप्रियता का फायदा मार्वेल को मिल सकता है तो वह सलमान खान हैं। यही नहीं, खुद जो रुसो भी सलमान खान की दबंग सीरीज की फिल्मों से काफी प्रभावित हैं। वह, दबंग सीरीज की पहली फिल्म देख भी चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।