फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आनंद कुमार का खुलासा- 13 बार बदली गई 'सुपर 30' की स्क्रिप्ट, तब जाकर ऋतिक बने बिहार के गणितज्ञ

Mon, 17 Jun 2019 02:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Mathematician Anand Kumar says The Actor Director and Music Director of Super 30 are of My Choice
super 30 - फोटो : Twitter
बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार पर बन रही फिल्म 'सुपर 30' का बीते दिनों ट्रेलर रिलीज किया गया। बेशक फिल्म बनने के बाद से ही विवादों में रही हो लेकिन इसे पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। फिल्म पर पिछले 2 साल से काम चल रहा है। इस फिल्म के बनने से आनंद कुमार बेहद खुश है। पीटीआई को दिए साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई बातें भी बतायी हैं।
Mathematician Anand Kumar says The Actor Director and Music Director of Super 30 are of My Choice
super 30

आनंद कुमार ने कहा कि वह चाहते थे कि विकास बहल उनकी जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करें और उन्हें विश्वास था कि ऋतिक फिल्म के साथ न्याय करेंगे। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने इस दौरान कहा- पिछले 9 सालों से बहुत से बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों ने मेरे जीवन पर फिल्म बनाने के लिए मुझसे संपर्क किया, लेकिन 'सुपर 30' के बनने तक कुछ भी उन्हें उत्साहित नहीं कर सका।

Mathematician Anand Kumar says The Actor Director and Music Director of Super 30 are of My Choice
super 30 - फोटो : twitter

आनंद कुमार ने कहा, इन लोगों ने जो जुनून और उत्साह दिखाया, वह पहले किसी में नहीं दिखा था। मुझे उनका नजरिया पसंद आया, वे एक सच्ची कहानी बताना चाहते थे। उन्होंने मुझे रचनात्मक रूप से फिल्म का हिस्सा बनने की आजादी दी। आनंद कुमार ने कहा- मेरी कुछ शर्तें थीं कि एक बार जब मैं फिल्म की कहानी पर हामी भर दूं तभी फिल्म बननी चाहिए और अभिनेता, निर्देशक और संगीत निर्देशक मेरी पसंद के होंगे। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी वजह से फिल्म की स्क्रिप्ट को 13 बार बदलना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mathematician Anand Kumar says The Actor Director and Music Director of Super 30 are of My Choice
super 30 - फोटो : Twitter

आनंद ने कहा कि उनका उद्देश्य पर्दे पर अपनी सच्ची कहानी को दिखाना था और फिल्म की टीम ने इसे अच्छी तरह से पूरा किया है। वहीं पिछले दिनों आनंद कुमार के खिलाफ आईआईटी गुवाहाटी के चार छात्रों ने केस दर्ज कराया था। खबरों की मानें तो अविनाश बरो, बिकाश दस, मोंजित डोले और धनीराम ताव का आरोप है कि आईआईटी में 26 बच्चों को एडमिशन दिलाने का आनंद कुमार का दावा झूठा है। इस पर आनंद कुमार का बयान भी आया। उन्होंने कहा था- ये बच्चे न मेरे संपर्क में कभी आए और न ही मुझसे पढ़े हैं। किसी ने मेरे संस्थान की प्रवेश परीक्षा तक नहीं दी है। लगता है कि ये लोग किसी के बहकावे में आ गए।

विज्ञापन
Mathematician Anand Kumar says The Actor Director and Music Director of Super 30 are of My Choice
Hrithik Roshan - फोटो : social media
फिल्म सुपर 30 में एक्टर ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसकी आलोचना भी हुई। सुपर 30 में ऋतिक के अलावा टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। मृणाल इससे पहले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर चुकी हैं। वहीं 'सुपर 30' से पहले वो 'लव सोनिया' में नजर आ चुकी हैं। इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, नंदिश सिंह संधू, विरेंद्र सक्सेना और अमित साध जैसे कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed