{"_id":"5c9fe24bbdec2214262c5e55","slug":"mathura-bjp-candidate-hema-malini-speak-about-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी ने नाम के आगे नहीं लगाया 'चौकीदार', बोलीं- मोदी के अलावा कोई और जीता तो होगा खतरनाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी ने नाम के आगे नहीं लगाया 'चौकीदार', बोलीं- मोदी के अलावा कोई और जीता तो होगा खतरनाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini, PM Modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बच चुका है। सभी पार्टियों ने अपनी कम कस ली है। सत्ता पाने के लिए अब नेता एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के अलावा किसी और का सत्ता में आना देश के लिए खतरनाक होगा।
2 of 5
hema malini
मथुरा से दोबारा चुनाव लड़ रही हेमा मालिनी ने भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कोई और विकल्प ही नहीं है। मोदी जी को वापस आना ही है। यदि कोई और जीतता है तो यह देश के लिए खतरनाक होगा। यही वजह है कि हम सभी जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'
3 of 5
नामांकन के दौरान भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, 'यह देखकर दुख होता है कि विपक्ष हर समय प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश में लगा रहता है। उन्होंने देश के लिए जो सही समझा, वह निडर और निस्वार्थ होकर किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी (फाइल)
पीएम मोदी का अनुकरण करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडिल पर 'चौकीदार जोड़ लिया है लेकिन हेमा ने अभी तक ऐसा नहीं किया। इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं भी चौकीदारनी हैं। हमारे प्रधानमंत्री चौकीदार हैं और हम सभी उनके साथ है। वह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश में भ्रष्टाचार नहीं हो और यही वजह है कि विरोधी असहाय और छटपटाये हुए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Hema Malini
मथुरा में लोग उन्हें वोट देंगे या मोदी को इस सवाल पर हेमा ने कहा कि दोनों को। उन्होंने कहा, 'लोग मुझे वोट देंगे क्योंकि मोदीजी हमारे नेता है। मैं ही नहीं हमारे सारे उम्मीदवार हमारी पार्टी को जिताने और उन्हें फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिये मेहनत कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि मैं बालीवुड स्टार हूं और इसी वजह से मुझे वोट मिल जायेंगे। मैं लोगों के बीच जाकर उन्हें बताऊंगी कि मोदीजी ने क्या किया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।