{"_id":"5ad32a7e4f1c1b85028b4af8","slug":"mathura-children-reached-outside-jalsa-to-meet-amitabh-bachchan-and-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP के 2 बच्चे अमिताभ-विराट के निकले जबरा फैन, घर से कहकर निकले थे कुछ और फिर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
UP के 2 बच्चे अमिताभ-विराट के निकले जबरा फैन, घर से कहकर निकले थे कुछ और फिर...
Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
amitabh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेलिब्रिटीज के लिए फैंस की दीवानगी किस हद तक है यह तो आप कई बार देख चुके होंगे। कभी कोई सेल्फी खिंचवाने के लिए उतावला हो जाता है तो कभी कोई फैन नकारात्मक रवैया अपना लेता है। इस दीवानगी की हद को शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में दिखाया गया है। हाल ही में इसी दीवानगी का एक वाकया सामने आया है। जहां पर मथुरा के दो बच्चों ने ऐसा काम कर दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे?
2 of 4
Amitabh Bachchan
यह मामला दो मासूम बच्चों का है जिनकी उम्र 14 और 10 साल हैं। यह दोनों बच्चे मथुरा के रहने वाले हैं जो अपने पेरेंट्स से दूध बेचने के बहाने घर से निकले तो जरूर , लेकिन अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से मिलने की इच्छा इन्हें मुंबई खींचकर ले आई। भावेश 14 और अमन 10 साल का है। दोनों में दीवानगी का जुनून इतना बढ़ गया कि यह दोनों बच्चे बिग बी के घर 'जलसा' के बाहर पहुंच गए।
3 of 4
AMITABH BACHCHAN
- फोटो : self
खबरों की मानें भावेश और अमन ने पहले घर से निकलने के बाद रिक्शा लिया और जैसे तैसे रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद दोनों ने मुंबई जाने वाली ट्रेन ली और छत्रपति शिवाजी टर्मिनल उतरे। वृंदावन कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दोनों बच्चे जब अमिताभ बच्चन से नहीं मिल सके तो फिर विराट के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Anushka and Virat
जब रात होने लगी तो दोनों बच्चों ने घर लौटने का फैसला लिया। अधिकारी के मुताबिक दोनों बच्चों को मुंबई के बोरीवली स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। फिलहाल दोनों बच्चे मथुरा लौट आए हैं। इन बच्चों के लापता हो जाने पर परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।