बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इन दिनों वह फिल्म 'मट्टू की साइकिल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए। एम.गानी द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में प्रकाश झा मट्टू की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर सराहना मिली है। यह पहली बार नहीं है कि कोई प्रकाश झा अभिनय में हाथ आजमा रहे हैं, इससे पहले भी वह फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने भी अभिनय में अपनी किस्मत आजमाई हैं, जिनमें से कुछ को दर्शकों का प्यार मिला, तो कुछ दोबारा कभी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए। तो चलिए बताते हैं आपको उन फिल्ममेकर्स के बारे में...
Matto Ki Saikil: प्रकाश झा से पहले ये निर्देशक भी पर्दे पर आए नजर, कोई रहा सफल तो किसी ने फिर नहीं की एक्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फराह खान
फराह खान को एक फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर के रूप में जाना जाता है। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन गाने दे चुकी हैं। फराह खान ने 2012 में फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' से बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह बोमन ईरानी के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आईं।
तिग्मांशु धूलिया
'पान सिंह तोमर' जैसी बेहतरीन फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कई फिल्मों में अभिनय किया है। तिग्मांशु धूलिया अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे और ऐसे में वह कई फिल्मों में नजर आए। तिग्मांशु फिल्म 'शाहिद', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2', ‘रात अकेली है’, 'जीरो' जैसी कई फिल्मों में नजर आए हैं।
करण जौहर
करण जौहर एक भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। वह अपने द्वारा निर्देशित कुछ फिल्मों में अपने मजेदार कैमियो के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि, 2015 में उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में एक विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई और इसके बाद करण कभी फिल्मों में एक्टिंग करते नजर नहीं आए।
अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप ने लेखन, संपादन, निर्माता और यहां तक कि अभिनय में भी अपने पैर जमा लिए हैं। अनुराग कश्यप ने 'शागिर्द', 'अकीरा', 'AK vs AK' और 'इमाइका नोडिगल' जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। अनुराग कश्यप के अभिनय को लोगों ने भी काफी पसंद किया है।