{"_id":"5bc8281bbdec2269a642acf8","slug":"me-too-accused-sajid-khan-nana-patekar-vikas-bahl-worked-continously","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक महीने बाद भी बॉलीवुड में #MeToo का नहीं दिखा असर, आरोपों के बावजूद ये बड़े नाम काम में जुटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक महीने बाद भी बॉलीवुड में #MeToo का नहीं दिखा असर, आरोपों के बावजूद ये बड़े नाम काम में जुटे
Thu, 18 Oct 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
nana patekar, tanushree
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता ने 25 सितंबर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद बॉलीवुड में #MeToo की मुहिम चल पड़ी। खबरें यहां तक आईं कि डायरेक्टर साजिद खान और एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगने के बाद दोनों ने फिल्म से नाम वापस ले लिया। वहीं विकास बहल के भी सुपर 30 छोड़ने की बातें सामने आईं लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। इंडस्ट्री में चर्चा यही है कि विकास बहल सुपर 30 के निर्देशक बने रहेंगे।
Vikas Bahl
2 of 6
Vikas Bahl
- फोटो : twitter
मी टू मूवमेंट में नाम आने के बाद फैंटम फिल्म्स के सदस्य अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी उनके विरुद्ध बयानबाजी करते रहे परंतु विकास को फिल्म के निर्देशक का क्रिडेट मिलेगा। सुपर 30 फैंटम फिल्म्स की अंतिम फिल्म है। वैसे फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी विकास के विरुद्ध बयान दिया है मगर सूत्रों का कहना है कि फिल्म को अंतिम रूप विकास की ही देख रेख में दिया जा रहा है।
vikas bahl
3 of 6
vikas bahl
- फोटो : twitter
सूत्रों का कहना है कि विकास मी टू के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं और निर्माता अदालत से उनके केस के फैसले का इंतजार करेंगे। यह भी कहा जा रहा है कि निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट और साजिद नाडियाडवाला चाहेंगे तभी फिल्म से विकास का क्रेडिट छीना जाएगा। वैसी स्थिति में संभव है कि विकास निर्माताओं के विरुद्ध ही अदालत का दरवाजा खटखटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
nana patekar
4 of 6
nana patekar
- फोटो : twitter
साजिद खान और नाना पाटेकर मी टू के आरोप लगते ही हाउसफुल 4 से तत्काल हट गए तो लोगों को हैरानी हुई लेकिन खबरें हैं कि ऐसा अमेरिका से फॉक्स स्टार स्टूडियो के आदेश पर हुआ। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स मिलकर कर रहे हैं। मी टू में साजिद और नाना का नाम आते ही फॉक्स ने साजिद से कहा कि अगर ये दोनों फिल्म से जुड़े रहे तो वह पैसा नहीं लगाएगा। अत: इन्हें हटाया जाए। यह बात जब साजिद और नाना को बताई गई तो दोनों ने खुद ही फिल्म से अलग होने की इच्छा व्यक्त कर दी।
विज्ञापन
nana patekar
5 of 6
nana patekar
- फोटो : ani
खबरें आ रही थीं कि नाना पाटकेर को हाउसफुल 4 से बाहर निकाल दिया गया है लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। निर्माताओं ने फिल्म की सुरक्षित रिलीज के लिए संभवत: नाना के फिल्म में न होने की खबरें फैलाई हैं। इधर फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि निर्माता फिल्म में उन हिस्सों को बरकरार रख सकते हैं, जिन्हें नाना ने हाल ही में जोधपुर में शूट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।