फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meenakshi Seshadri: 'हीरो' से सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गई थीं मीनाक्षी, हिट फिल्मों ने दिलाई खास पहचान

Thu, 16 Nov 2023 09:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Nov 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday know in detail about Hero Ghatak Damini actress life career unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : अमर उजाला

80 और 90 के दशक की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी 'हीरो' के दिलों में जगह बना ली थी। अभिनेत्री की अदाओं से दर्शक इस कदर 'घायल' हुआ करते थे कि सभी उन्हें 'गंगा जमुना सरस्वती' की तरह पूजने लगे थे। अभिनेत्री ने अपने दमदार अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अपने अभिनय कौशल, आकर्षण और नृत्य कौशल से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक जगह बनाई थी। हालांकि, अपने करियर की पीक पर मीनाक्षी ने अपने 'घर परिवार' की खातिर इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। आज मीनाक्षी के जन्मदिन के मौके पर चलिए आपको अभिनेत्री के जीवन से जुड़े अनसुने किस्सों के बारे में बताते हैं...

Meenakshi Seshadri Birthday know in detail about Hero Ghatak Damini actress life career unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : सोशल मीडिया

16 नवंबर 1963 को घनबाद में जन्मी मीनाक्षी हिंदी सिनेमा को काफी समय पहले ही अलविदा कह चुकी हैं लेकिन 80 और 90  के दशक में अभिनेत्री ने एक से एक हिट फिल्म दी। अभिनेत्री ने सिर्फ हिंदी सिनेमा में ही नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी खूब काम किया है। बचपन से ही कथक और भरतनाट्यम जैसे डांस में पारंगत मीनाक्षी ने 1981 में 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। ब्यूटी पीजेंट जीतने के बाद ही मीनाक्षी को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। लगातार मिल रहे ऑफर्स में से मीनाक्षी ने फिल्म 'पेंटर बाबू' को अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए चुना था। फिल्म छाप छोड़ने में असफल रही थीं।

Meenakshi Seshadri Birthday know in detail about Hero Ghatak Damini actress life career unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Social Media
पहली फिल्म से प्रसिद्धि पाने वाली मीनाक्षी को लोगों के बीच पहचान उनकी दूसरी फिल्म 'हीरो' से मिली। साल 1983 में सुभाष घई द्वारा बनाई गई 'हीरो' ने उन्हें सभी के दिलों की धड़कन बना दिया। इस फिल्म में उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ कास्ट किया गया था, दोनों की जोड़ी जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के गानों से लेकर दोनों के बीच की केमिस्ट्री तक सभी को खूब पसंद आई थी। यह वही फिल्म थी जिससे वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। यही कारण है कि अक्सर 'हीरो' को उनकी पहली फिल्म होने का गलत श्रेय दिया जाता है। इसके बाद मीनाक्षी का सितारा सिनेमा की दुनिया कुछ इस तरह चमका कि वह अभिनेताओं से लेकर प्रोड्यूसर्स तक की पहली पसंद बन गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday know in detail about Hero Ghatak Damini actress life career unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : insta

मीनाक्षी शेषाद्रि ने इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी जोड़ी ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ बनी। यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि 'घायल' में पहले श्रीदेवी को कास्ट किया जाने वाला था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी का नाम सुझाया था। ऐसा कहा जाता है कि मीनाक्षी के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजकुमार संतोषी की फिल्म 'दामिनी' में था। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'दामिनी', 'घातक', 'घायल', 'घर हो तो ऐसा', 'आदमी खिलौना है' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री का नाम  बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, कुमार सानू शादीशुदा थे और दोनों के रिश्ते को मुकाम न मिल सका। 

विज्ञापन
Meenakshi Seshadri Birthday know in detail about Hero Ghatak Damini actress life career unknown facts
मीनाक्षी शेषाद्रि और हरीश मैसूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिर वह साल आया जब मीनाक्षी ने बॉलीवुड को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था। दरअसल, साल 1996 में रिलीज हुई सनी देओल स्टारर 'घातक', मीनाक्षी की आखिरी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैंकर हरीश मैसूर से शादी की और अमेरिका में बस गईं। मीनाक्षी ने यूएसए में विवाहित जीवन शुरू करने के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी थी। इस जोड़े के दो बच्चे हैं और पूर्व अभिनेत्री अब अमेरिका में डांस क्लास चलाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed