अभिनेत्री मीरा चोपड़ा इस वक्त अपनी फिल्म 'सफेद' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म ओटीटी पर आज से स्ट्रीम होगी। हाल ही में मीरा ने इस फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। ये फिल्म ट्रांसजेंडर और विधवा की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें समाज में अलग-थलग कर दिया जाता है। फिल्म को लेकर मीरा ने कहा ये फिल्म वास्तविकता दिखाती है और उन्हें इस किस्म का सिनेमा करना बेहद पसंद है।
Meera Chopra: मीरा चोपड़ा ने बताया 'सफेद' में काम करने का अनुभव, बोलीं- मुझे पसंद है ऐसे सिनेमा का हिस्सा बनना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'फिल्म 'सफेद' एक ऐसी फिल्म है, जिसके बार में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। ये फिल्म बहुत आश्चर्यचकित करती है, क्योंकि इसमें एक ऐसी दुनिया की झलक है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता है और अक्सर हम इसे नजरअंदाज करते हैं। ये एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी है। इसकी शूटिंग बनारस में हुई है।
फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मीरा ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्में ओटीटी पर रिलीज होनी चाहिए। अर्थपूर्ण सिनेमा को समझने और उसे देखने के मामले में ओटीटी का दर्शक वर्ग काफी समझदार है। इस तरह के सिनेमा का हिस्सा बनना मुझे बेहद पसंद है।' बता दें कि 'सफेद' में मीरा के अलावा अभय वर्मा भी हैं। ये फिल्म एक ट्रांसजेंडर और एक विधवा की प्रेम कहानी पर आधारित है।
Stan Lee: मार्वल ने खास अंदाज में मनाया स्टेन ली के जन्मदिवस का जश्न, साझा की यादगार किरदारों की झलक
फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह सामाजिक उत्पीड़न के शिकार दो लोग एक-दूसरे के साथ सुकून पाते हैं और उनका अकेलापन दूर हो जाता है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह ने किया है। इस फिल्म के जरिए वे निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म आज 29 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, शानदार मेहमाननवाजी के लिए रक्षा मंत्री को दिया धन्यवाद
फिल्म से अलग मीरा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई कि मीरा घर बसाने जा रही हैं। उन्होंने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया है कि मीरा अगले साल फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। दोनों की शादी राजस्थान में होगी।
Rajesh Khanna Birth Anniversary: जतिन से ऐसे बने बॉलीवुड के 'काका', राजनीति में भी आजमाया राजेश खन्ना ने हाथ