फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी शादी करने जा रहे विजय माल्या का बॉलीवुड कनेक्शन! जानिए कौन है वो लड़की

Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 06:13 AM IST
विज्ञापन
Meet the mysterious lady who might be third wife of Vijay Mallya
भारतीय बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपए हजम कर लंदन भाग चुके विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह उनकी वित्तिय अनियमितता या अय्याशी नहीं, बल्कि कुछ और है। खबर है कि वो एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। यह उनकी तीसरी शादी होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए कौन हैं वो लड़की जिसके साथ शादी की खबरें मीडिया में छाई हुई है।
Meet the mysterious lady who might be third wife of Vijay Mallya
मीडिया सूत्रों की माने तो माल्या उसी लड़की से शादी करने जा रहे हैं जो उनके साथ 2016 में देश छोड़कर भागी थी। हालांकि, उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह लड़की कोई और नहीं बल्कि पिंकी लालवानी हैं। ये वही पिंकी लालवानी है, जो माल्या के साथ हर अच्छे-बुरे दौर में खड़ी रहती हैं।
Meet the mysterious lady who might be third wife of Vijay Mallya
माल्या पर लंदन में चल रहे केस की सुनवाई के दौरान भी पिंकी उनके साथ बैठी नजर आती थी। पिंकी लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस के साथ एयरहोस्टेस के तौर पर जुड़ी थीं। बाद में किंगफिशर कैलेंडर के लिए किए गए कई फोटोशूट में भी उन्हें देखा गया। खबर तो यहां तक है कि कई साउथ फिल्मों में भी पिंकी का पैसा लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meet the mysterious lady who might be third wife of Vijay Mallya
वही एक सूत्र के अनुसार दोनों की शादी का फिलहाल कोई इरादा नहीं जबकि दोनों सालों से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे हैं। बता दें कि 1986 में माल्या ने समीरा तैयबजी से पहली शादी की थी। कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। सिद्धार्थ माल्या, विजय और समीरा की ही औलाद है, फिर 1993 में माल्या ने बचपन की दोस्त रेखा से शादी की। रेखा की ये तीसरी शादी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed