बॉलीवुड में अक्सर स्टारकिड्स शब्द सुनने को मिलता रहता है। नेपोटिज्म का मुद्दा ही स्टारकिड्स से शुरू होता है। जैसे बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स होते हैं। वैसे ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी स्टारकि्स का बोलबाला रहता है। हालांकि भोजपुरी इंडस्ट्री से कभी भी नेपोटिज्स को लेकर बातें निकलकर नहीं आती हैं। भोजपुरी सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को उजागर नहीं करते हैं। ऐसे में इस पाकेज में हम आपको भोजपुरी सितारों के बच्चों से मिलवाएंगे जो होसकता है आगे जाकर सुपरस्टार बन जाएं।
ये हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टारकिड्स, खेसारी की बेटी का तो अभी से हो चुका है डेब्यू
खेसारी लाल यादव
भोजपुरी अभिनेती खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। खेसारी की शादी उनके फिल्मों में आने से पहले ही हो गई थी। उनकी पत्नी का नाम चंदा है। खेसारी और चंदा के दो बच्चे हैं एक बेटा ऋषभ और बेटी कृति यादव। खेसारी की बेटी कृति भोजपुरी फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर चुकी हैं।
दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। दिनेश ने साल 2000 में शादी कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम मंशा है। मंशा और निरहुआ के दो बेटे आदित्य और अमित हैं।
मनोज तिवारी
भोजपुरी फिल्मों में 'रिंकिया के पापा' के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता मनोज तिवारी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। मनोज तिवारी की शादी 1999 में रानी तिवारी से हुई थी। लेकिन दोनों की शादी साल 2012 में टूट गई। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जिया है। मनोज अपनी बेटी जिया से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि जिया अक्सर लाइम लाइट से दूर रहती हैं।
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने अपना सिक्का बॉलीवुड में भी जमाया है। रवि किशन की पत्नी का नाम प्रीति किशन है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है। रीवा ने इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा है।
पढ़ें: Bigg Boss 14: शुरुआती दिनों में रुबीना दिलैक का 'सामान' कहलाए थे अभिनव शुक्ला, लोगों का दिल जीतकर बने फाइनलिस्ट
