फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी होने की तरफ एक कदम और खिसकी राजामौली की फिल्म 'आरआरआर', अब आई आलिया की बारी

Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli finished the schedule of RRR started in Mahabaleshwar ready for shoot with alia bhatt
एस एस राजमौली और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी बहुचर्चित पर 'आरआरआर' का महाबलेश्वर में शुरू किया शेड्यूल भी खत्म कर दिया है। अपना काम खत्म करने के बाद राजामौली को अपने परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ फिल्म के मुख्य अभिनेता एनटीआर जूनियर और राम चरण भी इस शेड्यूल का हिस्सा रहे।

SS Rajamouli finished the schedule of RRR started in Mahabaleshwar ready for shoot with alia bhatt
आरआरआर - फोटो : फाइल

देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने जो स्पीड पकड़ी है वह थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म के मुख्य अभिनेताओं राम चरण और एनटीआर जूनियर के साथ उन्होंने तेजी दिखाते हुए 50 दिन में ही फिल्म के ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस फिल्मा लिए हैं। अब जो कुछ थोड़ी बहुत शूटिंग बची है, उसे वह अलग-अलग जगहों पर अंजाम देने में लगे हुए हैं। इसी बची हुई शूटिंग के शेड्यूल का एक छोटा सा हिस्सा बना महाबलेश्वर।

SS Rajamouli finished the schedule of RRR started in Mahabaleshwar ready for shoot with alia bhatt
आरआरआर - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर फिल्म 'आरआरआर' के बने आधिकारिक अकाउंट से महाबलेश्वर के शेड्यूल की एक वीडियो साझा की गई। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकारों के साथ कुछ मोहक दृश्यों को दिखाया गया। एक दृश्य मोटरसाइकिल पर चल रही शूटिंग का भी रहा। इस पोस्ट के साथ लिखा गया, 'यह वक्त थोड़ा मौज मस्ती कर रहा! एक बहुत ही छोटा सा शेड्यूल हमने जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ महाबलेश्वर की खूबसूरत जगहों पर पूरा किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli finished the schedule of RRR started in Mahabaleshwar ready for shoot with alia bhatt
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'आरआरआर' एक भारी बजट की फिल्म है जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की अब तक की शूटिंग हैदराबाद में ही चल रही थी। इसके लिए आलिया भट्ट ने अभी तक अपनी शूटिंग शुरू नहीं की। बताया जा रहा है कि अगले शेड्यूल में आलिया भट्ट भी इस फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगी और अपने हिस्से के दृश्यों को पूरा करेंगी। इसके लिए वह तेलुगू भाषा भी सीख रही हैं।
विज्ञापन
SS Rajamouli finished the schedule of RRR started in Mahabaleshwar ready for shoot with alia bhatt
आरआरआर - फोटो : Twitter

फिल्म 'आरआरआर' देश की ब्रिटिश शासन से आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास के समय की काल्पनिक कहानी है। इसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर क्रमशः अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म का हिस्सा रे स्टीवेंसन और ओलिविया मॉरिस जैसे अंतर्राष्ट्रीय कलाकार भी हैं। हालांकि, ये सभी अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही खत्म कर चुके हैं। निर्माताओं ने फिल्म को अगले साल के अंत में रिलीज करना तय किया है।

जब पवन सिंह पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, चुपचाप रचा ली थी दूसरी शादी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed