फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की नातिन के साथ इस एक्टर के अफेयर की चर्चा, अब बताई रिश्ते की सच्चाई

Tue, 11 Jun 2019 09:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 11 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
meezaan on dating of amitabh bachchan granddaughter navya naveli
meezaan, navya - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली इन दिनों पढ़ाई कर रही हैं। चर्चा है कि वो जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं। नव्या भले ही अभी फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी पॉपुलर हैं। वो अक्सर अपने दोस्तों और करीबियों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि नव्या एक एक्टर को डेट कर रही हैं। दोनों की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचाया था।

meezaan on dating of amitabh bachchan granddaughter navya naveli
navya - फोटो : social media

दरअसल, नव्या के जिस एक्टर को डेट करने की चर्चा छिड़ी वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर जावेद जाफरी का बेटा मिजान है। नव्या के साथ मिजान के अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। साल 2017 में दोनों साथ में फिल्म देखने पहुंचे थे जहां पेपराजी को देखते ही दोनों चेहरा छुपाते नजर आए थे। 

meezaan on dating of amitabh bachchan granddaughter navya naveli
Meezaan - फोटो : Amar Ujala

नव्या के संग रिलेशनशिप की खबरों पर अब मिजान का बयान सामनेे आया है। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में मिजान ने कहा कि 'हमारा फ्रेंड सर्कल एक ही है। वो मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड है और मेरी भी बहुत अच्छी दोस्त है। मैं किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
meezaan on dating of amitabh bachchan granddaughter navya naveli
Meezaan and Sharmin Segal - फोटो : social media

मिजान जाफरी इन दिनों फिल्मों में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाल से वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में संजय लीला भंसाली की भांजी शरमिन सहगल भी नजर आएंगी। इसे मंगेश हडवाले ने डायरेक्ट किया है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 5 जुलाई को दस्तक देगी।

विज्ञापन
meezaan on dating of amitabh bachchan granddaughter navya naveli
Alaviaa Jaffrey - फोटो : Instagram

जावेद जाफरी का बेटा मिजान जल्द ही सिनेमाजगत में डेब्यू करने वाले हैं तो वहीं उनकी बेटी कई बड़े ऑफर्स ठुकरा चुकी हैं। जावेद जाफरी के 3 बच्चे हैं। उनकी दो बेटे और एक बेटी है। इनके नाम मिजान, अब्बास और अलाविया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed