{"_id":"5efd46ba8ebc3e431836d5d7","slug":"megastar-chiranjeevi-son-ram-charan-luxury-house-inside-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"38 करोड़ के आलीशान घर में परिवार संग रहता है साउथ का ये सुपरस्टार, देखें लग्जरी बंगले की UNSEEN तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
38 करोड़ के आलीशान घर में परिवार संग रहता है साउथ का ये सुपरस्टार, देखें लग्जरी बंगले की UNSEEN तस्वीरें
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण टॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं। साल 2007 में फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत करने वाले राम चरण की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की तरह ही है। रामचरण की गिनती साउथ के उन सुपरस्टार्स में की जाती हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। राम चरण के पास आलीशान बंगला है जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।
2 of 5
राम चरण का घर
राम चरण हैदराबाद के जुबली हिल्स की प्राइम लोकेशन में 38 करोड़ के बंगले में रहते हैं। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
3 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण के पास पहले से ही एक 100 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण तकरीबन 1300 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। राम चरण का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
5 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
रामचरण ने अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रामचरण ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।