सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नुसरत जहां ने 'पिया को याद' करके किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
TMC leader and actress Nusrat Jahan danced on Neha Kakkar song yaad piya ki aane lagi
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद नुसरत जहां किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। नुसरत जहां अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। जिसकी वजह से भी वह चर्चा में रहती हैं। इस बार नुसरत जहां अपने एक खास वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं।

Trending Videos
TMC leader and actress Nusrat Jahan danced on Neha Kakkar song yaad piya ki aane lagi
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वह नेहा कक्कड़ के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। जी हां, अभिनेत्री से नेता बनीं नुसरत जहां ने नेहा कक्कड़ के 'याद पिया की आने गाने' पर जमकर डांस किया है। वैसे अभिनेत्री का यह डांस वीडियो पिछले साल दिसंबर का है, लेकिन एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TMC leader and actress Nusrat Jahan danced on Neha Kakkar song yaad piya ki aane lagi
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत जहां के इस डांस वीडियो को उनके नाम के फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में उनके डांस को देखकर कहा जा सकता है कि वह अच्छी अभिनेत्री और सासंद के अलावा शानदार डांसर भी हैं। वीडियो में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nusrat Jahan (@nusrat_jahanofficial) on

TMC leader and actress Nusrat Jahan danced on Neha Kakkar song yaad piya ki aane lagi
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले नुसरत जहां चीनी एप टिक टॉक पर बैन लगाने को लेकर अपनी राय देने की वजह से चर्चा में थीं। नुसरत ने टिक टॉक बैन के फैसले पर नाखुशी जाहिर की और इसकी तुलना नोटबंदी से कर दी। उन्होंने कहा कि इस एप को बैन करना जल्दबाजी में लिया गया फैसला है। नुसरत ने कहा, 'टिक टॉक एक मनोरंजन एप है। यह आवेग में लिया गया फैसला है। रणनीतिक योजना क्या है? उन लोगों का क्या जो बेरोजगार होंगे? मुझे बैन से कोई दिक्कत नहीं क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है लेकिन इन सवालों का जवाब कौन देगा?'

विज्ञापन
TMC leader and actress Nusrat Jahan danced on Neha Kakkar song yaad piya ki aane lagi
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर और शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह साल 2019 में उस समय एक दम से चर्चा में आ गईं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस से पश्चिम बंगाल के बशीरहाट सीट से सांसद हैं। इस सीट पर उन्होंने भारी मतों के साथ जीत हासिल की थी।

पढ़ें: छोटे पर फिर लौट रहीं मां वैष्णो देवी, इस अभिनेत्री को मिला कलयुग की सबसे लोकप्रिय देवी का किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed