फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका को साइन करने के बाद मेघना गुलजार ने रणवीर को किया राजी, इस फिल्म में आएंगे नजर

Mon, 11 Mar 2019 01:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
meghna gulzar sign ranveer singh for sam manekshaw biopic film
bollywood - फोटो : social media

हिट फिल्मों के सिकंदर बनते जा रहे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की अगली फिल्म में दिखेंगे। 'तलवार' और 'राजी' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुकीं डायरेक्टर मेघना गुलजार रणवीर को अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहती हैं। इस फिल्म में रणवीर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला, जो बॉलीवुड के तमाम हिट-सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। 

meghna gulzar sign ranveer singh for sam manekshaw biopic film
Meghna Gulzar

काफी समय से मेघना सैम मानकशॉ की स्टोरी पर रिसर्च कर रही हैं हालांकि अभी तक इस फिल्म को रणवीर ने साइन नहीं किया है। आपको बता दें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे। उन्हें सैम बहादुर के नाम से भी जाना जाता है। सैम पहले ऐसे आर्मी ऑफिसर हैं जिन्हें फील्ड मार्शल के रैंक पर प्रमोट किया गया था। 

meghna gulzar sign ranveer singh for sam manekshaw biopic film
deepika padukone - फोटो : file photo

सैम को भारत सरकार की ओर से पद्मविभूषण और पद्मभूषण पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इन दिनों मेघना दीपिका पादुकोण के साथ 'छपाक' फिल्म बना रही हैं। 'छपाक' एक बायोपिक है जो एसिड अटैक से पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
meghna gulzar sign ranveer singh for sam manekshaw biopic film
ranveer singh

'बैंड बाजा बारात' में बिट्टू शर्मा, 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव और हाल ही में 'गली बॉय' में मुराद अहमद के रोल में रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग से अपने करियर को चमका लिया है।  सुपरस्टार बनने की तरफ रणवीर कदम रख चुके हैं। इन दिनों रणवीर कबीर खान की '83' के लिए शूटिंग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
meghna gulzar sign ranveer singh for sam manekshaw biopic film
gully boy - फोटो : social media

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'गली ब्वॉय' बॉक्स-ऑफिस पर अभी भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 100 से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में हैं। जोया अख्तर ने इसका डायरेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed