बीती रात मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी का रिसेप्शन रखा गया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों का जमावड़ा लगा। इस पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन। दरअसल, आराध्या बच्चन पार्टी में फोटोग्राफर्स को पहली बार फनी पोज देती नजर आईं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय को ट्रोल किया जा रहा है।
अंबानी की पार्टी में बेटी आराध्या को मेकअप कराकर ले गईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- बच्ची को तो छोड़ देती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइए इसके पीछे की वजह भी बता देते हैं। दरअसल इस पार्टी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पहुंचे। लेकिन ऐश्वर्या की तरह ही आराध्या के चेहरे पर मेकअप देखा गया। फिर क्या था यूजर्स ने ऐश्वर्या को इसके लिए ट्रोल कर दिया।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐश्वर्या इतनी कम उम्र में किसी बच्ची का मेकअप कौन करता है। उससे अपना बचपन जीने दो। एक यूजर ने लिखा- ये सेलेब्रिटीज भी कुछ भी करते रहते हैं।

A post shared by The Kids Media (@the_kidsmedia) on
A post shared by Aaradhya Bachchan (@iamaaradhyabachchan) on