{"_id":"5c861226bdec2213f754e125","slug":"kapil-sharma-spotted-with-his-wife-ginni-chatrath-at-mumbai-airport","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी के बेटे की शादी के बीच पत्नी गिन्नी के साथ रात को बाहर निकले कपिल, हनीमून की चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी के बेटे की शादी के बीच पत्नी गिन्नी के साथ रात को बाहर निकले कपिल, हनीमून की चर्चा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडी नाइट्स के सिकंदर कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात स्पॉट किए गए। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि लंबी छुट्टियों का प्लान है। कपिल ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। शादी के तुरंत बाद कपिल अपने शो में इतने व्यस्त हो गए कि कपल को अपने हनीमून पर जाने का समय नहीं मिला।
2 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
एयरपोर्ट पर कपिल और गिन्नी बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों की जोड़ी बिल्कुल जच रही थी। शादी के बाद कपिल थोड़ा रोमांटिक हो गए हैं। इसके बारे में गिन्नी भी कई बार उनके शो में कह चुकी हैं।
3 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
हाल ही में सिंगर मीका सिंह, दलेर मेंहदी, हंसराज हंस और जसबीर जस्सी ने द कपिल शर्मा शो में शिरकत की. एपिसोड के दौरान, कपिल ने अपनी पत्नी के लिए एक खूबसूरत रोमांटिक गाना गाया। उनका गाना गाते हुए वीडियो क्लिप भी खूब वायरल हुआ। वीडियो में कपिल के दोस्त मीका सिंह, कपिल और गिन्नी के साथ मजाक करते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
हाल ही में कपिल ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अपनी लाइफ के अनुभव साझा किए थे। उन्होंने अपनी लव स्टोरी और कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने गिन्नी से पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया था कि जब वह एपीजे की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए थियेटर सीखने दूसरे कॉलेज में जाते थे। उन दिनो में ही गिन्नी मुझे मिली। कपिल ने कहा वह गिन्नी को पाकर बेहद लकी महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
5 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : amar ujala
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा मे कहा ता कि मैं वर्क कमिटमेंट्स के कारण हनीमून प्लान नहीं कर सका था। उन्होंने कहा- क्या आप सोच सकते हैं कि शादी के बाद मैं हनीमून नहीं फिल्म सिटी जा रहा हूं। लेकिन, मेरी वाइफ गिन्नी चतरथ ने कभी भी मुझसे इसकी शिकायत नहीं की है। वह मेरी खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढने की कोशिश करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।