बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना खान ने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस ने ब्रेकअप कर लिया। उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस पर धोखा देने के आरोप लगाया था। सना खान ने अपने ब्रेकअप के बारे में सोशल मीडिया के जरिए बताया था। ब्रेकअप के बाद सना खान ने मेल्विन लुइस को लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे। वहीं मेल्विन लुइस ने भी उनके आरोपों का सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। अब मेल्विन लुइस ने सना को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
सना खान के बारे में मेल्विन लुइस ने किया खुलासा, अभिनेत्री ने इस तरह की बदनाम करने की कोशिश !
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेल्विन लुइस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम सना खान की कॉल रिकॉर्डिंग साझा की है जिसमें अभिनेत्री कह रही हैं कि उनका मकसद मेल्विन की छवि खराब करना था। ये रिकॉर्डिंग सना खान और मेल्विन लुइस की फोन पर बातचीत की है। इसमें सना खान कहती हैं कि,"मुझे आपको आपमानित करना पड़ा, मुद्दा यह था कि मैं सावर्जनिक तौर पर अच्छा महसूस करना चाहती थी।'' इस पर मेल्विन कहते हैं कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह तुम्हारा इरादा था। इस पर सना कहती हैं कि हां यही मेरा इरादा था।
इस फोन रिकॉर्डिंग को साझा करते हुए मेल्विन लुइस ने बेहद खास कैप्शन भी दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "तुमने मेरा मजाक उड़ाया, तुमने मेरी जाति और स्किन कलर का मजाक उड़ाया। तुमने मेरे परिवार का मजाक उड़ाया। गलत आरोप लगाकर मेरे पसंदीदा लोगों का मजाक उड़ाया। तुमने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। मुझे उम्मीद है कि अब तुम सावर्जनिक तौर पर बेहतर महसूस कर रही होगी।" मेल्विन लुइस की इस सोशल मीडिया पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।
View this post on Instagram
A post shared by Melvin Louis (@melvinlouis) on
बीते दिनों सना खान ब्रेकअप के बाद मेल्विन लुइस के बारे में बात करते हुए फूट-फूटकर रोने लगी थीं। दरअसल हाल ही में मुंबई में सना ने अपनी आने वाली वेब सीरीज का ट्रेलर का लॉन्च किया था। इस मौके पर सना के अलावा दूसरे कलाकार भी मौजूद थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान सना खुद को नहीं रोक पाईं और रोने लगीं। सना को रोता देख वहां मौजूद लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ में तालियां बजाना शुरू कर दिया। साथ ही कार्यक्रम के एंकर ने कहा कि जिंदगी में ऐसा होता रहता है, आखिर हम इंसान ही तो हैं। ऐसी बातों को सुनकर सना को खुद को संभालने की कोशिश की।
सना खान सोशल मीडिया पर मेलविन लुईस को लेकर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने लिखा था, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा टीचर था। इन सब बातों ने मुझे डरा दिया। इसीलिए वो आजतक स्ट्रगल कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।' सना खान ने इससे पहले भी अपने इंटरव्यू में कहा था, 'वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है।' इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है।
पढ़ें: 'महिला दिवस' पर बॉलीवुड ने किया महिलाओं को सलाम, मलाइका से ऋषि कपूर तक ने किए ये पोस्ट