फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anaya Soni: ‘मेरे साईं’ फेम अभिनेत्री की किडनी फेल होने के बाद हालत गंभीर, इलाज के लिए पैसे न होने से परेशानी

Sun, 02 Oct 2022 01:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 02 Oct 2022 01:19 PM IST
विज्ञापन
Mere Sai fame Anaya Soni kidney failure actress faint on the set, give health update on social media
अनाया सोनी - फोटो : Instagram

'मेरे साईं' टीवी शो में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अनाया सोनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिनेत्री शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर गई थीं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की हालत अभी भी ठीक नहीं है। अनाया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेत्री की किडनी फेल हो गई है।  

Mere Sai fame Anaya Soni kidney failure actress faint on the set, give health update on social media
अनाया सोनी - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाया सोनी की एक किडनी पूरी तरह से खराब हो गई है। अनाया के पिता ने बताया कि वह अभी डायलिसिस पर हैं और उनकी किडनी को बदलना पड़ेगा। पिता ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। अनाया की डायलिसिस पर बहुत खर्चा हो रहा है, जो उनके परिवार के लिए संभाल पाना आसान नहीं है। ऐसे में उन्हें चिंता है कि वह इतने पैसे कहां से लाएंगे।

Box Office Report: दूसरे दिन भी जारी पीएस-1 का जलवा, विक्रम वेधा और ब्रह्मास्त्र को मिला वीकएंड का फायदा
 

Mere Sai fame Anaya Soni kidney failure actress faint on the set, give health update on social media
अनाया सोनी - फोटो : Instagram

अनाया सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। अनाया ने लिखा, 'डॉक्टर्स कह रहे हैं कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा क्रिएटाइन लेवल 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 पर है। मेरे हालत गंभीर है और मैं सोमवार को अंधेरी ईस्ट वाले होली स्पिरिट अस्पताल में एडमिट हो रही हूं। मेरे लिए दुआ कीजिए। जिंदगी आसान नहीं है और मैं आज में जीकर इसे आसान बनाने की कोशिश कर रही हूं। यह वक्त भी जल्दी गुजर जाएगा। जल्द ही मेरा किडनी ट्रांसप्लांट होगा और उसके बाद में किडनी के लिए अप्लाई करूंगी।'

Weekly Wrap: जैकलीन को अंतरिम जमानत और एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

View this post on Instagram

A post shared by ANAYA T SONI (@theanayasoni)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mere Sai fame Anaya Soni kidney failure actress faint on the set, give health update on social media
अनाया सोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अनाया इससे पहले भी बीमार हो चुकी हैं। अनाया का परिवार पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह 2015 में सिर्फ एक किडनी पर जी रही हैं। कुछ समय पहले जब उनकी एक किडनी खराब हुई थी, तो उनके पिता ने किडनी डोनेट की थी। लेकिन अब यह भी खराब हो गई। ऐसे में अभिनेत्री को किडनी ट्रांसप्लांट करना होगा। अभिनेत्री 'इश्क में मरजावां' में भी नजर आई थीं।

KRK: याददाश्त खो रहे हैं केआरके, ट्वीट कर कहा- मर गया तो याद रखना पहले सुशांत और अब मेरे साथ...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed