फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Merry Christmas: टूटे जाम छलकाते नजर आए कटरीना-विजय सेतुपति, आते ही 'मेरी क्रिसमस' के पोस्टर ने मचाई खलबली

Sat, 24 Dec 2022 03:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 24 Dec 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Merry Christmas first poster Katrina Kaif and vijay setupathi starrer film to release in 2023
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में अभिनेत्री साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। कल क्रिसमस है और ऐसे में आज अभिनेत्री ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। कटरीना ने अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म कुछ ट्विस्ट के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Merry Christmas first poster Katrina Kaif and vijay setupathi starrer film to release in 2023
कटरीना कैफ, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट है। जल्द ही सिनेमाघरों में आपसे मिलते हैं।' वहीं, विजय सेतुपति ने कमिंग सून लिखकर फैंस को 2023 का तोहफा एडवांस में दिया है। पोस्ट में हाथों में पकड़े हुए दो ग्लास दिखाई दे रहे हैं, जो टूटे हुए हैं। इसके साथ लिखा है कि फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।

Bobby Deol: बॉबी देओल की खलनायकी की गूंज साउथ सिनेमा तक, अब करने जा रहे इस निर्दयी मुस्लिम राजा का किरदार
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

Merry Christmas first poster Katrina Kaif and vijay setupathi starrer film to release in 2023
मेरी क्रिसमस की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के पोस्टर आने के बाद से ही फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 'मेरी क्रिसमस' में पहली बार कटरीना कैफ और विजय सेतुपति को साथ देखने का मौका मिलेगा। वहीं, फिल्म को हिंदी के साथ तमिल भाषा में भी अगले साल रिलीज किया जाना है। फिल्म के पहले पोस्टर को दर्शकों की ओर से भी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

Yash: केजीएफ स्टार यश की रियल लाइफ पर भी पड़ा फिल्म के किरदार का असर, एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Merry Christmas first poster Katrina Kaif and vijay setupathi starrer film to release in 2023
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की हाल ही में फोन भूत रिलीज हुई थी। फिल्म में वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं। फिल्म में कटरीना का अंदाज एकदम अलग था, लेकिन वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाई थीं। वहीं, अब फैंस विजय सेतुपति के साथ कटरीना की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं।

Fawad Khan: पाकिस्तान की जिस फिल्म पर विवाद, उसकी रिलीज की तारीख बदली, जानें भारत में कब होगी एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed