{"_id":"5a40ba6d4f1c1b86698c3af9","slug":"merry-christmas-from-salman-khan-to-varun-dhawan-bollywood-stars-wish-their-fans-in-a-cute-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे, 'टाइगर' से लेकर वरुण ने यूं किया फैंस को विश ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिसमस के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे, 'टाइगर' से लेकर वरुण ने यूं किया फैंस को विश
Mon, 25 Dec 2017 04:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Varun Dhawan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिसमस आते ही बॉलीवुड सितारों ने अपने अपने काम पर ब्रेक लगाते हुए जश्न मनाने का मन बना लिया। ऐसे में सितारों ने अपने फैंस को क्रिसमस विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साल 2017 वरुण धवन के लिए बेहद खास रहा है, इसलिए इस क्रिसमस 'जुड़वा-2' के इस स्टार ने मुंबई के गरीब बच्चों का सांता क्लॉज़ बनकर उनके साथ अपनी खुशियां बांटने का फैसला किया है।
कैटरीना के फैंस शायद ही इस बात से अनजान होंगे कि आजकल उनकी दोस्ती आलिया भट्ट के साथ परवान चढ़ रही है। दोनों अभिनेत्रियां न सिर्फ जिम में एक साथ पसीना बहाते देखीं जाती हैं बल्कि पार्टीज में भी एक साथ मस्ती करती हुई दिखाई देती हैं। आलिया भट्ट ने कैटरीना के साथ अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस को क्रिसमस विश किया।
3 of 5
bipasha basu
क्रिसमस दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी करने का एक अच्छा मौका होता है। बिपाशा बसु भी इस मौके का लुत्फ लेती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
सलमान खान और कैटरीना कैफ के लिए ये क्रिसमस बेहद खास रहा है। उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सलमान खान ने फैंस को अपनी इस फोटो के साथ क्रिसमस विश किया।
विज्ञापन
5 of 5
Farhan Akhtar
फरहान अख्तर इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो सांता बनते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फोटो फिल्टर ऐप का इस्तेमाल करते हुए फरहान ने अपनी इस फोटो को एडिट किया हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।