फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo: लता मंगेशकर ने बताया, 'बेतुकी बातें करने पर इस गीतकार को दी थी टुकड़ों में काटने की धमकी'

Wed, 17 Oct 2018 12:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
metoo campaign: lata mangeshkar speak up on sexual harrasment
lata mangeshkar
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन तेजी पकड़ता जा रहा है । हर दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस अपनी मीटू स्टोरी शेयर कर लोगों को चौंका रही है। एक ओर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स ने मीटू पर चुप्पी साध रखी है । वहीं इस पर महान गायिका लता मंगेशकर का बयान सामने आया है । 
metoo campaign: lata mangeshkar speak up on sexual harrasment
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
उनकी बहन मीना की जीवनी 'मोती तिची सावली' में लता मंगेशकर के बारे में कई खुलासे हुए हैं । इस पर लता ने कहा, 'मुझे मेरी बहन से बेहतर कौन जान सकता है । वह लगभग मेरे जन्म से ही मेरी जिंदगी का हिस्सा है । मीना की बेटी रचना मेरे बेहद करीब है और कई कार्यक्रमों में मेरे साथ जा चुकी है । वह मेरी जीवनी का अंग्रेजी संस्करण तैयार कर रही है जो जल्द ही आएगा ।'
metoo campaign: lata mangeshkar speak up on sexual harrasment
lata mangeshkar
मीना की किताब में इस बात का जिक्र है कि एक बार लता ने गीतकार नकशाब जार्चवी को टुकड़ों में काटने की धमकी दी थी । इस सवाल पर लता ने हंसते हुए कहा, 'एकदम से ऐसा नहीं था । वो बेचारे अब रहे नहीं । वह अपने और मेरे बारे में अफवाहें फैला रहे थे जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी । मैंने उनसे इसका विरोध किया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
metoo campaign: lata mangeshkar speak up on sexual harrasment
लता मंगेशकर - फोटो : pti
'युवावस्था में मैं गुस्सैल थी । मुझसे उलझने वाला बचकर नहीं जा सकता था ।' मी टू अभियान के बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में लगता है कि एक कामकाजी महिला को गरिमा, सम्मान और स्पेस देना चाहिए जिसकी वह हकदार है । अगर कोई इसमें जबरदस्ती हस्तक्षेप करने का प्रयास करता है तो उसे सीख जरूर मिलनी चाहिए ।'
विज्ञापन
metoo campaign: lata mangeshkar speak up on sexual harrasment
लता मंगेशकर
अपने ऊपर लिखी किताबों पर उन्होंने कहा, 'मैं अपने ऊपर लिखी किसी भी किताब से खुश नहीं हूं । इनके लेखकों ने मुझसे पूछा तक नहीं कि क्या वे मुझ पर किताब लिख सकते हैं । उन्होंने तथ्यों को जांचे बिना, उनकी पुष्टि के बिना सब अपने मन से लिखा । इनमें कुछ किताबें काफी अपमानजनक हैं और यहां तक कि हमने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में भी सोचा है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed