{"_id":"5bc2b17ebdec22693257ab9b","slug":"metoo-tanushree-dutta-demands-lie-detector-test-of-nana-patekar-and-others","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo: तनुश्री दत्ता ने दर्ज कराई शिकायत, लाई डिटेक्टर टेस्ट में खुल जाएगी नाना पाटेकर की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo: तनुश्री दत्ता ने दर्ज कराई शिकायत, लाई डिटेक्टर टेस्ट में खुल जाएगी नाना पाटेकर की सच्चाई
Sun, 14 Oct 2018 08:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस थाने और महिला आयोग में नाना पाटेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के बाद तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठा लिया है। बीते दिनों उन्होंने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। पुलिस में शिकायत करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग की है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते शनिवार को तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपूते ने ओशिवारा पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र में उन्होंने नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट की मांग की है। वकील नितिन सतपूते के प्रार्थना पत्र में गणेश आर्चाय, समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग का नाम भी शामिल है।
3 of 5
गौरतलब है कि इस मामले में तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आर्चाय पर जबरदस्ती अतरंग दृश्य देने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गणेश आर्चाय ने उन्हें नाना पाटेकर साथ अंतरंग दृश्य करने के लिए दबाव बनाया था। साथ ही तनुश्री के मना करने पर गणेश आर्चाय ने उन्हें धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें कि बीते बुधवार को तनुश्री दत्ता ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और नाना के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। तनुश्री से थाने में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उधर, महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी नाना से इस मामले में 10 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण जमा कराने का आदेश दिया है। इससे 10 साल पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद अब नाना पाटेकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बीते दिनों #MeToo कैंपेन के जरिए मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।