अगर यह कहे कि बॉक्स ऑफिस का इस हफ्ते बहुत बुरा हाल है तो बिल्कुल भी ज्यादा नहीं होगा। इस हफ्ते एक साथ 4 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन चारों फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन काफी खराब रहा। यहां तक कि कोई भी फिल्म ओपनिंग डे पर 1 करोड़ का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। इन फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें वीकेंड की वजह से कुछ इजाफा जरूर है।
काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' के मुकाबले गोविंदा सहित 2 फिल्मों का बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सभी फिल्मों में काजोल की 'हेलीकॉप्टर ईला' का प्रदर्शन सभी फिल्मों से बेहतर रहा। वीकेंड किसी भी फिल्म के लिए कलेक्शन जुटा पाने का अच्छा मौका होता है। यह चारों फिल्में छोटे बजट की है ऐसे में इन चारों का बजट निकालकर कमाई करना आसान हो सकता था लेकिन कलेक्शन देखकर इनकी आगे की राह मुश्किल दिखाई दे रही है। इन चारों फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की अपेक्षा कुछ बेहतर है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'हेलीकॉप्टर ईला' ने दूसरे दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन इस फिल्म ने 65 लाख का कलेक्शन किया था। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 1.70 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं गोविंदा की 'फ्रायडे' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 30 लाख का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 30 लाख का कलेक्शन किया। यह फिल्म अब तक 60 लाख का कलेक्शन ही कर पाई है।
बाकी बची दोनों फिल्मों की बात करें तो 'जलेबी' फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल बुरा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'जलेबी' फिल्म ने पहले दिन 40 लाख और दूसरे दिन 60 लाख का कलेक्शन किया। यानी कि कुल 1 करोड़ का। वहीं 'तुम्बाड' फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 50 लाख का कलेक्शन किया। दूसरे दिन 1 करोड़ का। यानी कि इस फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 1.50 का किया।
फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने चारों फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को देखकर शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को बहुत बुरा बताया था। 'हेलीकॉप्टर ईला' फिल्म से काजोल 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं उनके बेटे का रोल रिद्धि सेन ने किया है। रिद्धि सेन इससे पहले बंगाली फिल्मों में काम करते रहे हैं। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। गोविंदा की 'फ्रायडे' में कॉमेडी फिल्म है जबकि 'जलेबी' लव स्टोरी दिखाई पर आधारित है। वहीं 'तुम्बाड' फिल्म में गांव की कहानी दिखाई गई है।
#FryDay - Firday- ₹ 30 Lakhs nett.#HelicopterEela Friday- ₹ 60 lakhs nett.#Jalebi Friday- 20 lakhs nett. #Tumbbad - Friday- 40 lakhs net.
Combined 4 films total on Friday is ₹ 1.5 cr nett. DISASTROUS