फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान छोड़ देंगे बिग बॉस ?

Sat, 13 Oct 2018 06:10 PM IST
entertainment
entertainment Updated Sat, 13 Oct 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan will leave Big Boss?
tv show
बिग बॉस 12 का यह हफ्ता घर के सदस्यों पर काफी भारी पड़ा है। एक तरफ मिड वीक-एविक्शन में श्रीसंथ को घर से बेघर कर सीक्रेट रूम में भेजा गया। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस ने नॉमिनेशन में बचे दो सदस्य नेहा और करणवीर के लिए फिर से वोटिंग लाइन खोलकर दोनों सदस्यों के उपर एविक्शन की तलवार लटका दी है। इस हफ्ते घर में टास्क के दौरान काफी कुछ हुआ। बिग-बॉस के पुराने सीजनों को देखा जाए तो सलमान खान घर में लड़ाई और गाली-गलौज को जरा भी पसंद नहीं करते हैं। घर में अगर कोई ऐसा करता है तो सलमान खान "वीकेंड का वार" में घरवालों की जमकर क्लास लगा देते हैं। 
Salman Khan will leave Big Boss?
bigg boss - फोटो : self
पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि सलमान खान कुछ कन्टेस्टेंट की हरकतों से नाराज होकर शो छोड़ने की धमकी देते नजर आये हैं। इतना ही नहीं कुछ कन्टेस्टेंट के असहनीय बर्तावों को देखते हुए सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर भी निकाला है। 
Salman Khan will leave Big Boss?
bigg boss - फोटो : self
इस बार घर में एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार हिंसक स्थिति देखी गई है। जिसकी वजह से सलमान खान बिग बॉस छोड़ सकते हैं। बता दें बिग बॉस के एक टास्क के दौरान भोजपुरी सिंगर दीपक और शिवाशीष को लड़ते-झगड़ते देखा गया। टास्क के दौरान दीपक को चोट भी आई थी। दूसरी लड़ाई सुरभि राणा और सृष्टि के बीच हुई। टास्क के दौरान सुरभि ने सृष्टि के बाल खींचे, जिसके बाद सृष्टि जमीन पर गिर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan will leave Big Boss?
bigg boss - फोटो : self

इस हफ्ते की तीसरी लड़ाई सृष्टी रोड़े और सबा के बीच हुई। बिग बॉस के दिए एक टास्क के दौरान सृष्टि, सबा को खेलने से रोकने की कोशिश करती हैं। जिसके बाद सबा के धक्का देने पर सृष्टि जोर से जमीन पर जाकर गिरती हैं। यह लड़ाई घर की सबसे बड़ी लड़ाई थी। बता दें बिग बॉस के घर में अपने आपको किसी भी तरह की नुकसान पहुंचाना भी अपराध माना जाता है। लेकिन सृष्टि ने बिग बॉस के इस नियम का भी उल्लंघन किया है। सृष्टि बाथरूम में बंद होकर अपने आप को चोट पहुंचाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
Salman Khan will leave Big Boss?
bigg boss - फोटो : self
बिग बॉस के घर से वायरल हुए एक वीडियो में सलमान खान सभी को जमकर डांट लगा रहे हैं। वीडियो में सलमान बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि घर वालों की ऐसी हरकतों की वजह से सलमान ये शो छोड़ने का मन भी बना सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed