{"_id":"686d376521f1203929068c47","slug":"metro-in-dino-day-5-box-office-collection-sara-ali-khan-konkona-sen-sharma-pankaj-tripathi-movie-earning-2025-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Metro In Dino Box Office: 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के आगे धराशायी 'मेट्रो इन दिनों', जानिए पांचवें दिन की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Metro In Dino Box Office: 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के आगे धराशायी 'मेट्रो इन दिनों', जानिए पांचवें दिन की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:41 PM IST
सार
Metro In Dino Day 5 Box Office Collection: सिनेमाघरों में फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज को आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं आज फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सुस्त शुरुआत की। वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ। मगर, चौथे दिन मंडे टेस्ट में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। जानते हैं आज का हाल
2 of 5
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन रही इतनी कमाई
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने 04 जुलाई को ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने छह करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए कलेक्शन में थोड़ा इजाफा दर्ज हुआ और कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही।
3 of 5
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
मंडे टेस्ट में रहा सुस्त प्रदर्शन
कल चौथे दिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में अचानक गिरावट दर्ज हुई। मंडे टेस्ट में 'मेट्रो इन दिनों' ने 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज दूसरे दिन फिल्म ने 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कारोबार 21.43 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेट्रो इन दिनों, जुरासिक पार्क री-बर्थ
- फोटो : एक्स
हॉलीवुड फिल्म ने चटाई धूल
इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से पांच दिनों की कमाई काफी कम है। फिल्म अपने बजट का अभी सिर्फ 20 फीसदी ही निकाल पाई है। फिल्म के खराब कलेक्शन का एक कारण यह भी है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' से है, जो 04 जुलाई को रिलीज हुई। हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। यह साल 2007 में आई उन्हीं की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। दूसरे पार्ट में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे सितारे नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।