{"_id":"601a5019fff9805947454ada","slug":"mia-khalifa-tweets-in-support-of-farmers-protest-know-everything-about-ex-porn-star","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी ढूंढ़ते हुए ऐसे एडल्ट स्टार बन गईं थीं Mia Khalifa, अब किसान आंदोलन की वजह से आईं चर्चा में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नौकरी ढूंढ़ते हुए ऐसे एडल्ट स्टार बन गईं थीं Mia Khalifa, अब किसान आंदोलन की वजह से आईं चर्चा में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान आंदोलन का मुद्दा अब विदेशों में भी चर्चा में आ गया है। रिहाना (Rihanna) और ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है। मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी भारतीय किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है।
2 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : सोशल मीडिया
मिया खलीफा ने लिखा है, 'कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया?' पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं तो खई ऐसे भी हैं जो उन्हें उनका काम याद दिला रहे हैं। बता दें मिया खलीफा जानी-मानी पोर्न स्टार रह चुकी हैं। हालांकि पिछले साल शादी से पहले उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया।
3 of 5
Mia Khalifa
- फोटो : Twitter
बता दें पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा नई नई ग्रेजुएट हुईं थीं और नौकरी ढूंढ़ रही थीं। इंटरव्यू में मिया ने बताया था- "ऐसा नहीं था कि किसी ने मुझसे पूछा- 'क्या आप पोर्न बिजनेस में आना चाहती हैं ?' बल्कि मुझसे कहा कि आप सुंदर हैं, क्या आप मॉडलिंग करना चाहेंगी, आपका शरीर सुंदर है। आप न्यूड मॉडलिंग में अच्छी लगेंगी। इसके बाद जब मैं स्टूडियो में गई तो वो बहुत सुंदर था, स्टूडियो फ्लोरिडा में था। जब मैं पहली बार वहां गई तो मैंने पोर्न फिल्म नहीं की थी बल्कि दूसरी बारी में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : Social media
मिया ने कुछ वक्त ही एडल्ट इंडस्ट्री में काम किया। कम समय में ही मिया दुनिया की पसंदीदा एडल्ट स्टार बन गई थीं। लेकिन मिया के इस फैसले पर उनके घर वालों ने उनका साथ नहीं दिया। मिया खलीफा बताती हैं कि जब मेरे परिवार को मेरे इस पहलू के बारे में पता लगा तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया। मिया ने अपने इंटरव्यू में ये भी बताया कि एक वीडियो के बाद मुझे जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थीं। हालांकि मिया खलीफा ने फिलहाल एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ दी है। लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद वे आज भी खुलकर जिंदगी नहीं जी पा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मिया खलीफा
- फोटो : Social media
उन्होंने कहा था,"जब भी मैं पब्लिक में जाती हूं तो पोस्ट-ट्रॉमैटिक र्स्टेस होता है क्योंकि जब भी लोगों की नजरें मुझपर पड़ती हैं तो मुझे लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर तक देख सकते हैं।" अब किसान आंदोलन को लेकर मिया की चर्चा हो रही है। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक पोस्टर है, जिसमें लिखा है, 'किसानों को मारना बंद करो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।