{"_id":"601a4aee4ba29279be45b240","slug":"shweta-bachchan-reveals-aishwarya-rai-bachchan-bad-habit-of-not-answering-the-calls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो भाभी ऐश्वर्या राय की इस आदत से नफरत करती हैं श्वेता बच्चन, ऐसे किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो भाभी ऐश्वर्या राय की इस आदत से नफरत करती हैं श्वेता बच्चन, ऐसे किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) परिवार की काफी लाडली हैं। ऐश्वर्या की ननद श्वेता बच्चन नंदा के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। दोनों का रिश्ता बेहद खास है लेकिन सोशल मीडिया पर इनका रिश्ता दूर-दूर तक नजर नहीं आता। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं। वैसे तो ननद-भाभी के रिश्ते में सब अच्छा है लेकिन श्वेता को अपनी भाभी की एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं है और उस एक आदत से बेहद नफरत भी करती हैं।
2 of 5
श्वेता बच्चन
इसका जिक्र खुद श्वेता ने कॉफी विद करण के सेट पर किया था। दरअसल, श्वेता से भाभी ऐश्वर्या को लेकर पूछे गए एक प्रश्न में कहा कि - वह सेल्फ-मेड मजबूत महिला होने के साथ-साथ एक अच्छी मां, बहू और भाभी हैं। लेकिन मुझे उनकी एक आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती। इसपर अभिषेक ने भी पत्नी ऐश्वर्या की बुरी आदत जाहिर करने का मौका नहीं छोड़ा और बताना शुरू कर दिया।
3 of 5
श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने कहा कि भाभी को कभी भी कॉल करो अगर वह फोन नहीं उठाती हैं तो वह पलटकर कॉल बैक भी नहीं करती हैं। उनका टाइम मैनेजमेंट बहुत ही खराब है और मुझे उनकी इस आदत से सख्त नफरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता के बाद जब अभिषेक बच्चन से पत्नी की एक खराब आदत के बारे में पूछा गया तो वह बोले, मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं, क्योंकि वह भी मेरे से प्यार करती हैं लेकिन उनकी पैकिंग स्किल्स बिल्कुल अच्छी नहीं है जो कोई सहन नहीं कर सकता। शिकायतों और तारीफों के बीच सबने मिलकर शो में काफी मस्ती की थी। लेकिन ऐश्वर्या की इन खराब आदतों को सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा के बीच यह पहली बार नहीं है जब दोनों के उलझे हुए रिश्ते इस तरह पब्लिक हो गए हों। इससे पहले भी दोनों को कई खास मौकों पर एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया है। जिसके बाद दोनों के झगड़े की अफवाहों ने भी खबरों के बाजार को खूब गर्म किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।