सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: बेहतर दिखने के लिए माइकल जैक्सन ने कराई थी कई बार सर्जरी, जूते में छिपा था डांस का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary underwent surgery to improve look secret of dance was hidden in the shoes
माइकल जैक्सन - फोटो : Social Media

अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन 25 जून साल 2009 को हुआ था। माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि है। अचानक हुए उनके निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था। माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। मालूम हो कि माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर थे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।



अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में पैदा हुए माइकल जैक्सन अपने माता-पिता की आठवीं संतान थे। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। उस समय वे टैम्बोरिन और बौंगो बजाते थे। धीरे-धीरे जब उनके बैंड की लोकप्रियता बढ़ी तो फिर माइकल जैक्सन को भी लोग जानने लगे।

Trending Videos
Michael Jackson Death Anniversary underwent surgery to improve look secret of dance was hidden in the shoes
माइकल जैक्सन - फोटो : सोर्स: michaeljackson.com

माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम थ्रिलर था। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है। लोग उन्हें 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जानते हैं। उनके बारे में बहुत सी बातें प्रचलित हैं, जो आज भी लोगों को सोच में डाल देती हैं। कहते हैं कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary underwent surgery to improve look secret of dance was hidden in the shoes
माइकल जैक्सन - फोटो : Instagram/michaeljackson

माइकल जैक्सन ने कई बार सर्जरी करवाई थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्किन कलर (त्वचा का रंग) बदलने के लिए सर्जरी कराई था और उसके बाद तो कई बार चेहरे की सर्जरी कराई। इसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे थे। उनके आलोचकों का कहना था कि उन्हें महिला की तरह दिखने और रहने का शौक है। 

Michael Jackson Death Anniversary underwent surgery to improve look secret of dance was hidden in the shoes
माइकल जैक्सन - फोटो : Instagram/michaeljackson

वहीं, अगर उनके निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 19 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से शादी की। उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1999 में उनका डेबी से भी तलाक हो गया। साल 2009 में उनकी मौत हो गई थी। 



 
विज्ञापन
Michael Jackson Death Anniversary underwent surgery to improve look secret of dance was hidden in the shoes
माइकल जैक्सन

1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया। माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed