सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इस आइकॉनिक फिल्म में सतीश शाह को 50-100 रुपये की किश्तों में मिली थी फीस, जानिए कुछ रोचक तथ्य

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 25 Jun 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Satish Shah was paid in installments of Rs. 50 and Rs. 100 for an iconic Hindi film
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर सतीश शाह किसी पहचान की मोहताज नहीं। सतीश शाह का पूरा नाम सतीश रविलाल शाह है। फैंस के दिलों पर राज करने वाले सतीश अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1970 में की थी। एक्टर ने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को मांडवी कच्छ, गुजरात में हुआ था। गुजरात से निकलकर इस एक्टर ने सिनेमा की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है। 



अभिनेता को पहचान 1980 में दूरदर्शन पर आए सीरियल 'ये जो जिंदगी' से मिली थी। इस शो में एक्टर 60 से ज्यादा किरदार निभाते दिखाई दिए थे। सतीश ने इस शो में निभाए खुद के हर एक रोल में एक्टिंग की छाप छोड़ी थी। इसके अलावा सतीश शाह ने दूरदर्शन के कार्यक्रम ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘नहले पे दहला’ में भी काम किया है। इन्होंने छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखाया है। 'जाने भी दो यारों', 'ये जो है ज़िंदगी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'मैं हूं ना', 'कल हो ना हो', 'फना', 'ओम शांति ओम', 'ऑल द बेस्ट' जैसे फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आए। 

Trending Videos
Satish Shah was paid in installments of Rs. 50 and Rs. 100 for an iconic Hindi film
सतीश शाह - फोटो : social media

इसके अलावा अभिनेता को साराभाई वर्सेस साराभाई के लिए भी खास रूप से जाना जाता हैं। इस फेमस शो में सतीश शाह इंद्रवदन के रोल में दिखाई दिए। फैंस को उनका ये रोल काफी ज्यादा पसदं आया है। फैंस आज उनको इंद्रवदन के नाम से ही ज्यादा जानते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Satish Shah was paid in installments of Rs. 50 and Rs. 100 for an iconic Hindi film
सतीश शाह - फोटो : social media

भले ही पर्दे पर सतीश शाह छोटे रोल करते हों पर उनका हर किरदार बोलता था। फ़िल्म 'जाने भी दो यारों' में उन्होंने एक लाश का रोल प्ले किया। इस फिल्म में देख ऐसा लगता था कि सच में वो एक लाश हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था। मालूम हो कि 'जाने भी दो यारों' हिंदी सिनेमा की एक आईकॉनिक फ़िल्म है। इसका निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। इस फिल्म में इनके अलावा नसीरूद्दीन शाह, रवि, ओम पुरी, नीना गुप्ता और भक्ति बर्वे जैसे स्टार्स थे।

Satish Shah was paid in installments of Rs. 50 and Rs. 100 for an iconic Hindi film
सतीश शाह - फोटो : social media

इस फिल्म के बारे में बताते हुए सतीश शाह ने कहा था कि ये फिल्म के बनने में भगवान का भी बहुत बड़ा हाथ था। ये फिल्म जैसे बनी इस पर कोई क़िताब भी लिख सकता है। उस समय फिल्म ज्यादा बजट की नहीं होती थीं। उन्होंने कहा, फिल्म का बजट ही लगभग आठ लाख रुपये था तो आप समझ सकते हैं कि मुझे कितनी फीस मिली होगी। मुझे 50 और 100 रुपये के चेक मिला करते थे मतलब मुझे मेरी फीस इंस्टॉलमेंट में मिली थी।



 
विज्ञापन
Satish Shah was paid in installments of Rs. 50 and Rs. 100 for an iconic Hindi film
सतीश शाह - फोटो : social media

उन्होंने बताया कि जब वो फ़िल्म इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे तब प्रोड्यूसर्स उस एक्टर को साइन करने के लिए बेताब रहते थे जिनके पास डेट्स नहीं होती थी। सतीश शाह ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इनमें  अनोखा रिश्ता, मालामाल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन, आग और शोला, धर्मसंकट, घर की इज्जत, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और मैं हूं ना प्रमुख है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed