फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: मारकेश फिल्म फेस्टिवल में रणवीर सिंह ने मचाई धूम, 'गली बॉय' के रैप पर जमकर थिरके अभिनेता

Sat, 12 Nov 2022 09:04 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 09:04 AM IST
विज्ञापन
Miff 2022 Ranveer Singh honoured with Etoile d'Or award at Marrakech film festival actor sings Gully Boy rap
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी अदाकारी तो कभी अपने फैशन स्टाइल के लिए चर्चा बटोरने वाले रणवीर सिंह इन दिनों मारकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेता को बीते दिन इस फेस्टिवल में रणवीर को एटोइल डीओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान स्टेज पर पावर पैक्ड परफॉर्मेंस भी दी है, जो सोशल मीडिया की दुनिया में छाई हुई है। 
Miff 2022 Ranveer Singh honoured with Etoile d'Or award at Marrakech film festival actor sings Gully Boy rap
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट पर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को एटोइल डीओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रणवीर सिंह ने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए सम्मान मिलने के बाद अपनी सुपर हिट फिल्म 'गली बॉय' के एक रैप पर स्टेज पर परफॉर्म किया। रैप गाने के साथ-साथ रणवीर इसपर जमकर थिरकते भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेस्टिवल के ओपनिंग नाइट समारोह के दौरान, रणवीर ने अपने एनर्जी के भरपूर डांस से सबका दिल जीत लिया।
Ravi Chopra Death Anniversary: बी आर चोपड़ा बेटे थे रवि चोपड़ा, 'महाभारत' सीरियल से मिली थी ख्याति

Miff 2022 Ranveer Singh honoured with Etoile d'Or award at Marrakech film festival actor sings Gully Boy rap
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह को जैसे ही माराकेश फिल्म फेस्टिवल में की एटोइल डीओर ट्रॉफी के साथ प्रस्तुत किया गया, जो उनके लिए एक सम्मान की बात है। रणवीर सिंह बोले- यह सबसे काला दौर है। जब मैं अपने आसपास की दुनिया को देखता हूं, तो मुझे हर तरह का दर्द और पीड़ा दिखाई देती है। एक एंटरटेनर के रूप में जो मैं सबसे अच्छी चीज कर सकता हूं वह है लोगों का बोझ हल्का करना और मैं खुश हूं कि मैं यह काम बखूबी कर पा रहा हूं।' 
Amjad Khan: गांव के धोबी ने अमजद खान को बना दिया शोले का 'गब्बर', जानिए क्या है पूरा किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Miff 2022 Ranveer Singh honoured with Etoile d'Or award at Marrakech film festival actor sings Gully Boy rap
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मारकेश फिल्म फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने के बाद संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का प्रीमियर किया गया। वहीं पर अभिनेता ने 'गली बॉय' का एक रैप नंबर गाया और फिर डांस भी किया। रणवीर सिंह बोले-आप मुझे इस मंच पर लेकर आए हैं और मुझे एक माइक पकड़ा देते हैं, तो मैं अपने आपको आपके लिए गाना गाने पर मजबूर महसूस करता हूं।' आपको बता दें, माराकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान सहित कई भारतीय सितारों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही साल 2012 में, इसने भारतीय सिनेमा के 100 वर्षों को चिह्नित करने के लिए एक विशेष साइडबार भी चलाया था।
Fawad Khan- Sadaf: 17 साल की उम्र में ही सदफ को दिल दे बैठे थे फवाद खान, प्यार की खातिर छोड़नी पड़ी थी एक्टिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed